Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • समस्याओं को लेकर डीएम से मिले ताकुला के लोग
  • अल्मोड़ा

समस्याओं को लेकर डीएम से मिले ताकुला के लोग

AltnewsUttarakhand 09/09/2020
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिले के ताकुला ब्लॉक में की समस्याओं के निराकरण को लेकर क्षेत्र के लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने इस मामले में डीएम को ज्ञापन भी सौंपा है। जल्द समस्याओं को हल करने की मांग की है। डीएम के माध्यम से सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से व्याप्त समस्याओं के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ताकुला स्थित पॉलीटक्नीक को पूर्व की तरह संचालित करने, राजकीय चिकित्सालय ताकुला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने, एक्सरे व अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराने, बंद पड़े ताकुला गांधी आश्रम को दोबारा खोलने, स्वीकृत आईटीआई को संचालित करने, ब्लॉक मुख्यालय को जोडऩे वाली रनमन मोटर मार्ग का निर्माण करने, बसौली नाई ढोल मोटर मार्ग में भकुना के पास पुल निर्माण करने, थापाल मोटर मार्ग में अविलंब डामरीकरण करने, पनेर गांव स्वीकृत मोटर मार्ग का निर्माण का शुरू करने, प्रवासियों को रोजगार देने, जंगली जानवरों व बंदरों से निजात दिलाने, ताकुला कनाड़ीछीना मार्ग का सुधारीकरण की मांग की। कहा कि समस्याओं को दूर करने के लिए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। कहा कि एक माह के भीतर समस्याओं का निराकरण नही किया गया तो काग्रेंस कार्यकर्ता क्षेत्रीय जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन करेगी। यहां पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र बाराकोटी, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश लोहनी, दिनेश नेगी, जिला महामंत्री दिनेश पिलख्वाल, आशीष कुमार, अंकुर कांडपाल, पूरन सिंह, गोपाल सिंह, राजेंद्र, सुनील कुमार, मनोज कुमार, ललित चौहान, जगदीश, तपन कुमार, सूरज कुमार मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ताकुला ब्लॉक की उपेक्षा पर कांग्रेसियों ने उपवास किया
Next: कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने ली हिमालय बचाओ की शपथ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.