Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा के मुकेश नेगी रातोंरात बने करोड़पति, माई 11 सर्कल में जीते 1 करोड़
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के मुकेश नेगी रातोंरात बने करोड़पति, माई 11 सर्कल में जीते 1 करोड़

AltnewsUttarakhand 02/05/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा/द्वाराहाट: Dream 11 और माई 11 सर्कल जैसी क्रिकेट पर आधारित से लोग रातोंरात करोड़पति बन रहे हैं। इस बार लगातार उत्तराखंड से लोग आईपीएल में टीम बनाकर करोड़पति बन रहे हैं। पहले पिथौरागढ़ में चाय बेचने वाले करोड़पति बने, उसके बाद भिकियासैंण के युवक ने 2 करोड़ जीते, और अब चौखुटिया के मुकेश नेगी भी रातोंरात करोड़ पति बन गए हैं। आपको बता दें कि भूतपूर्व सैनिक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष शेर सिंह नेगी के पुत्र मुकेश ने फैंटेसी लीग माई 11 सर्कल में आईपीएल मैच में पहली रैंक पाकर एक करोड़ रुपये जीते हैं। मुकेश ने बताया कि उन्होंने रविवार को लखनऊ और दिल्ली के बीच हुए आईपीएल मैच में उनकी बनाई टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर एक करोड़ रुपये का पुरस्कार जीता है। बताया कि इसमें तीस लाख रुपये टैक्स काटकर शेष रकम उन्हें मिलेगी। मुकेश ऑरेकल कॉरपोरेशन नोएडा में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी द्वाराहाट)

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गुलदार की सक्रियता से दहशत का माहौल
Next: विकासखंड द्वाराहाट के बमनपुरी गांव में गहराया जल संकट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.