Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में एक कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन
  • अल्मोड़ा

राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में एक कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन

AltnewsUttarakhand 05/05/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। आज राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी भगवती धर्मसक्तु थीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी भगवती धर्मसक्तु ने इंटर उत्तीर्ण करने के बाद कला वर्ग, वाणिज्य वर्ग व विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों हेतु कैरियर के विकल्पों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने इंजीनियरिंग, मेडिकल, पैरामेडिकल, बैंकिंग, रेलवे, आईटीआई, यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 डी 0डी0 तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे लक्ष्य बनाकर नियमित अध्ययन कर बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रवक्ता व एटीएल इंचार्ज डॉ कपिल नयाल ने अध्ययन के साथ साथ व्यक्तित्व विकास व नए नए कैरियर के ऑप्शनस जैसे आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, 3 डी प्रिंटिंग आदि को भी कैरियर के विकल्पों के रूप में चयन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ0 कपिल नयाल, सुनीता बोरा, मोनिका जोशी, बाराती लाल यादव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 कपिल नयाल ने किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एसएसपी अल्मोड़ा ने जनपद की एसओजी टीम को किया भंग
Next: ऑपरेशन इवनिंग स्टॉर्म तथा मिशन मर्यादा के अंतर्गत 9 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.