Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा शटल सेवा को पार्किंग नहीं देने पर सभासद मोनू और नगरपालिका आमने-सामने
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा शटल सेवा को पार्किंग नहीं देने पर सभासद मोनू और नगरपालिका आमने-सामने

AltnewsUttarakhand 06/05/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर में विकास भवन से लक्ष्मेश्वर होते हुए बाजार के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से वाहन सेवा शुरू की है जिसमें नगर या दुर्गम क्षेत्र से आने वाले वरिष्ठ नागरिकों को आने जाने में सुविधा रहे। शिखर तिराहे की पार्किंग से विकास भवन तक यह शटल सेवा चल रही है। शुक्रवार पूर्वाह्न गाड़ी जब शिखर तिराहे के पास पार्किंग में खड़ी करने पर पार्किंग मालिक द्वारा आपत्ति की गई तो सभासद अमित साह (मोनू) द्वारा इस पर नाराजगी और आपत्ति व्यक्त की गई। मामले को लेकर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के साथ बहस भी हुई, यह बात निकली कि नगर पालिका जिलाधिकारी के आदेश का पालन नहीं कर रही है। शटल सेवा वाहन को पार्किंग की जगह नहीं देने पर सभासद अमित ने आंदोलन की चेतावनी दे डाली। वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि यह एक समाज सेवा का काम है, इसमें पालिका ने सहयोग करना चाहिए। यहाँ मौके पर सभासद अमित साह (मोनू), व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, टैक्सी यूनियन के सचिव नीरज पवार, अधिशासी अधिकारी, महेंद्र यादव, यातायात प्रभारी गणेश हरड़िया, जीवन सामंत आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देवभूमि की बेटी सुरभि रौतेला सेना में बनी लेफ्टिनेंट, देशभर में हासिल की तीसरी रैंक
Next: अल्मोड़ा जिला अस्पताल में डॉक्टर अंकुर गुप्ता ने कान की बीमारियों के ऑपरेशन किये शुरू, पर्वतीय जनपदों को मिलेगा लाभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.