Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा की गरिमा जोशी पैरा एथलीट प्रतियोगिता में भारत की ओर से शामिल होने के लिए इटली रवाना
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

अल्मोड़ा की गरिमा जोशी पैरा एथलीट प्रतियोगिता में भारत की ओर से शामिल होने के लिए इटली रवाना

AltnewsUttarakhand 07/05/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा/द्वाराहाट: अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट की एथलीट गरिमा जोशी की कहानी एक प्रतिभावान खिलाड़ी से भी ज़्यादा मजबूत इरादे और मुश्किलों को हराकर जीत की तैयारी की कहानी है। इसी कहानी को आगे बढ़ाने के लिए गरिमा एक बार फिर से फतह हासिल करने के लिए मैदान में उतर चुकी है। अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट के ग्राम पंचायत छतगुल्ला निवासी गरिमा जोशी भारत की ओर से पैरा एथलीट प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए इटली रवाना हो गई है। उनके पिता पूरन जोशी ने यह जानकारी दी है। गरिमा के इटली रवाना होने की सूचना से ही उनके गांव द्वाराहाट में खुशी का माहौल है, लोग उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। आपको बता दें कि गरिमा का खेल का सफर 2013 से शुरु हुआ था जब उसने 2013 में देहरादून में आयोजित मैराथन में तीसरा स्थान पाया था, इसके बाद 2014 में उसने नेशनल गेम्स का हिस्सा लिया और 2015 में नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप भी खेली। गरिमा की प्रतिभा और हिम्मत को राज्य सरकार ने ‘बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ’ अभियान में उसकी तस्वीर लगाकर सम्मान दिया। मई 2018 तक गरिमा कई पदक जीत चुकी थी लेकिन 31 मई 2018 को बेंगलुरु में प्रैक्टिस के दौरान जो एक्सीडेंट हुआ उसने उसकी जिंदगी को नई राह पर डाल दिया। गरिमा दिव्यांग हो गई लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और अब पैरा ओलंपिक में देश को मेडल दिलाने के लिए तैयारी कर रही है। गरिमा के पिता पूरन जोशी ने बताया कि गरिमा यहां भाला, चक्का, गोलाफेंक के पैरागेम्स में प्रतिभाग करेगी। उम्मीद है कि यहीं उनका पैरा ओलंपियन में पंजीकृत भी हो जाएगा। इस सूचना के बाद लोग उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर ही उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार 7, 8 व 9 मई 2022 को गेम्स होने हैं। गरिमा अभी पंजाब में रह रही है वहीं पैराओलंपिक की तैयारी करते हुए पढ़ाई भी कर रही है।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी, द्वाराहाट)

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सोमनाथेश्वर मंदिर में 9 मई से लगेगा मेला
Next: मासी सोमनाथ मेले का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.