Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा नगर पालिका बोर्ड बैठक का सभासदों ने किया बहिष्कार, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा नगर पालिका बोर्ड बैठक का सभासदों ने किया बहिष्कार, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

AltnewsUttarakhand 09/05/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। 09 मई, सोमवार को नगर पालिका बोर्ड बैठक में सभासदों द्वारा मीटिंग का बहिष्कार किया गया। नामित सदस्य दीपक वर्मा और बद्रेश्वर वार्ड सभासद मनोज जोशी ने बताया कि बैठक में सभासदों द्वारा जो प्रस्ताव दिए गए थे उनकी आख्या मांगी गई लेकिन नगर पालिका प्रशासन द्वारा कोई भी प्रतिक्रिया नहीं की गई है जिसके चलते उन्होंने बैठक का बहिष्कार किया। वार्ड में कई स्थानों पर नाले गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त है जिससे कई मकानों को खतरा बना हुआ है। सभासदों द्वारा पिछले 6 माह से उक्त नालों का रखरखाव करने के लिए कहा गया लेकिन पालिका द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। सभासदों द्वारा नगरपालिका के नीचे एक दुकान जो कि एक संस्था को दी गई थी लेकिन उक्त संस्था द्वारा नगर पालिका की दुकान नियम के विरुद्ध अन्य व्यक्ति को हस्तांतरित कर दी गई है, सभासदों द्वारा समिति व व्यक्ति के बीच में हुए समझौते या बॉन्ड की प्रति दिखाने को कहा तो उनके द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया है। जिस कारण सभासदों के द्वारा बोर्ड बैठक का बहिष्कार किया गया। दीपक वर्मा का कहना है कि कभी भी उक्त संस्था का पूरी प्रदेश में पार्टनर नहीं होता है तो फिर अल्मोड़ा में कहाँ से आ गया है। उन्होंने कहा पालिका अगर सभासदों की मांगों को पूरा नहीं करती है तो सभासद आंदोलन को बाध्य होंगे। बोर्ड मीटिंग का बहिष्कार करने में सभासद सौरभ वर्मा, सभासद मनोज जोशी, सभासद अमित साह, सभासद अर्जुन बिष्ट मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मासी सोमनाथ मेले का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ
Next: अल्मोड़ा पुलिस के इवनिंग स्टॉर्म अभियान में 107 लोगों पर कार्यवाही, 4 वाहन किये सीज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.