Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में धूमधाम से मनाया गया प्रतिभा दिवस
  • अल्मोड़ा

राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में धूमधाम से मनाया गया प्रतिभा दिवस

AltnewsUttarakhand 21/05/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में प्रतिभा दिवस धूमधाम पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम, विज्ञान प्रदर्शनी, कीड़ा प्रतियोगिता, कविता वाचन आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कांडपाल थे। इस अवसर पर बोलते हुए जितेंद्र कांडपाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है तथा वे जीवन में और अच्छा करने के लिए प्रेरित होते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 डी0 डी0 तिवारी ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ साथ पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों में समान रूप से भागीदारी करने का आह्वान किया साथ ही बच्चों द्वारा प्रदर्शित कार्यक्रमों की सराहना की। अटल टिंकरिंग लैब में विज्ञान प्रदर्शनी का मूल्यांकन करते हुए विद्यालय के प्रवक्ता व एटीएल इंचार्ज डॉ कपिल नयाल ने विद्यार्थियों द्वारा नवीनतम तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 3D प्रिंटिंग, रोबोटिक्स सेंसर आदि का प्रयोग कर बनाए गए मॉडलों की सराहना की। विद्यालय के प्रवक्ता नवनीत कुमार पांडे ने विद्यार्थियों से आगामी ग्रीष्मकालीन अवकाश में दिए जाने वाले गृह कार्य को पूरे मनोयोग से पूर्ण करने को कहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा कविता वाचन, नृत्य, गायन संबंधी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में डॉ कपिल नयाल, नवनीत कुमार पांडे, तारा दत्त भट्ट, प्रदीप सलाल, प्रमोद पांडे, कमलेश जोशी, नवीन वर्मा, सुनीता बोरा, हिमांती टम्टा, सुमन पाठक, भावना वर्मा, गणेश पालनी, हरीश चंद्र व अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 कपिल नयाल व मोती प्रसाद साहू ने किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार अल्मोड़ा में हुआ प्रतिभा दिवस समारोह का सफल आयोजन
Next: जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमैन्ट एवं कैटरिंग संस्थान अल्मोड़ा में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.