Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 50 किलो गांजे के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

50 किलो गांजे के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 15/06/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। प्रदीप कुमार राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देश पर ओशीन जोशी पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स के नेतृत्व में जनपद की एस0ओ0जी0 व जनपद पुलिस टीम द्वारा नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर ताबड़तोड़ गिरफ्तारियाँ की जा रही हैं।
बीती 14 जून, मंगलवार को एस0ओ0जी0 की सूचना पर थानाध्यक्ष भतरौंजखान अनीश अहमद की पुलिस टीम व एसओजी टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मोहान बैरियर पर वाहन संख्या- UK18A 1617 स्वीफ्ट डिजायर कार व वाहन संख्या UK18K 9873 मोटरसाइकिल को चैक किये जाने एवम पूछताछ पर कार से पांच कट्टों में कुल 50.050 किग्रा गांजा (कीमत 7,57000 रु0) बरामद होने पर, दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर थाना भतरौंजखान में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर, दोनों वाहन सीज कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

मामले में एसओजी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि दोनों गिरफ्तार व्यक्ति देघाट के आसपास के क्षेत्र से गांजा एकत्र कर काशीपुर के गाँव में अधिक दाम में बेचने हेतु ले जा रहे थे। पुलिस की गिरफ्त में आने के डर से मोटरसाइकिल चालक अपना माल कार में लादकर कार से आगे निकलकर पुलिस चैकिंग की सूचना कार चालक को दे रहा था, जिससे गांजा काशीपुर पहुँचा सकें। महमूद चालक है तथा पवन कश्यप IGL में कोयले का काम करता है। चैकिंग के दौरान पुलिस की गिरफ्त में आ गए। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने उत्साहवर्धन हेतु पुलिस टीम को 2,500 रुपये नगद ईनाम देने की घोषणा की है।

गिरफ्तार व्यक्तियों का विवरण
महमूद (40 वर्ष), पुत्र मकबूल निवासी लालपुर बमसोरा थाना कुंडा उधम सिंह नगर
पवन कश्यप (24 वर्ष) पुत्र गजराम निवासी खड़कपुर, देवीपुरा काशीपुर उधमसिंह नगर

पुलिस टीम में ये रहे शामिल-
उपनिरीक्षक विनोद घई
का0 संदीप
का0 भूपेंद्र पाल, एसओजी
का0 मनमोहन सिंह एसओजी

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ द्वारा आयोजित की गई भाषण प्रतियोगिता
Next: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया द्वाराहाट तहसील का निरीक्षण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.