Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया द्वाराहाट तहसील का निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया द्वाराहाट तहसील का निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 17/06/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज तहसील द्वाराहाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील में होने वाले सभी कार्यों का निरीक्षण किया। तहसील परिसर में खाता खतौनियों के रखरखाव एवं उनके डिजिटलाइजेशन के बारे में जानकारी प्राप्त की। नक्शे, पुराने रिकॉर्ड आदि का भी निरीक्षण कर कहा कि सभी व्यवस्थाओं को बनाए रखा जाए।

इस दौरान उन्होंने अपणी सरकार पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की जानकारी प्राप्त की तथा समय सीमा के तहत सभी आवेदनों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रमाणपत्रों की वर्तमान स्थिति का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी का निस्तारण समय सीमा के अंतर्गत ही किया जाए । साथ ही अपणी सरकार पोर्टल पर आने वाली तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर से निदान करने का आश्वासन दिया। कोर्ट के कार्यों के रजिस्टर का भी निरीक्षण किया । पुराने वादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए तथा सभी वसूली प्रकरणों पर भी तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान कुमाऊं आयुक्त तहसील के कार्यों, दस्तावेजों के रखरखाव एवं सूचना तंत्र के कार्यों से संतुष्ट रहे तथा तहसील स्टाफ की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने आगामी वर्षा काल में संभावित आपदाओं के प्रति अधिक तत्पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में तहसील स्तर एवं जिला स्तर पर लगातार संपर्क बनाए रखा जाए।

इसके बाद उन्होंने द्वाराहाट के प्रसिद्ध मृत्युंजय मंदिर का भ्रमण/निरीक्षण किया तथा पुरातत्व अधिकारियों को मंदिर के रखरखाव एवं बेहतर संरक्षण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई ऐतिहासिक एवं पौराणिक सांस्कृतिक स्थल विद्यमान हैं, जिनके होने से पर्यटन की अपार संभावनाएं है, तथा इस पर कार्य किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने योगदा आश्रम में ध्यान किया तथा योगदा सत्संग संस्था के कार्यों की प्रसंशा की। इसके बाद कुमाऊं कमिश्नर ने रतखाल के प्रसिद्ध महावतार बाबा जी की गुफा में जाकर ध्यान लगाया तथा क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य की प्रशंसा की। साथ ही मौजूद अधिकारियों को क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए।

इस दौरान उपजिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी, खंड विकास अधिकारी संतोष जेठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 50 किलो गांजे के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार
Next: भाजपा अल्मोड़ा जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई सम्पन्न

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.