Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: जनपद में बढ़ती नशाखोरी पर नियंत्रण एवं अफीम, भांग की अवैध खेती को रोके जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने ली बैठक
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: जनपद में बढ़ती नशाखोरी पर नियंत्रण एवं अफीम, भांग की अवैध खेती को रोके जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने ली बैठक

AltnewsUttarakhand 24/06/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

शिक्षा विभाग को सभी विद्यालयों में कमेटी गठित करने के निर्देश

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी वन्दना की अध्यक्षता में जनपद में बढ़ती नशाखोरी पर नियंत्रण एवं अफीम एवं भांग की अवैध खेती को रोके जाने के सम्बन्ध में एक बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिये कि सभी विद्यालयों में ड्रग्स कमेटी का गठन किया जाय। उन्होंने कहा कि समय-समय पर छात्रों की काउंसिलिंग भी की जाय। इस कमेटी में 05 अध्यापकों को लिया जाय जो काउंसिलिंग करने में दक्ष हो। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि ड्रग्स अधिकारी जनपद के सभी मेडिकल की दुकानों का समय-समय पर निरीक्षण करें और मेडिकल दुकानों पर सी0सी0टी0वी0 अनिवार्य रूप से लगे हो यह देखना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि जनपद के सभी सरकारी संस्थानों को तम्बाकू मुक्त किया जाय।

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके राजस्व क्षेत्र के अन्तर्गत यदि कही भी अवैध भॉंग की खेती हो रही हो तो तत्काल उसे नष्ट किया जाय साथ ही ग्राम प्रहरी व पटवारी की आख्या प्राप्त कर ली जाय। जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद की सभी मदिरा की दुकानों में रेटलिस्ट आवश्य रूप से लगी हो यह सुनिश्चित किया जाय साथ ही ओवर रेट पर मदिरा बेचने वाली दुकानों पर आवश्यक कार्यवाही की जाय। उन्होंने सभी दुकानों पर बिल काउन्टर लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने आबकारी अधिकारी को समय-समय पर मदिरा की दुकानों का संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों से शिकायतें अधिक मिल रही है उन क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया जाय। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने पुलिस विभाग द्वारा जनपद में नशे को रोकने के लिए किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम सब को मिलकर नशे के खिलाफ एकजुट होकर आगे आना होगा तभी हम आने वाली युवा पीढ़ी को नशे से बचा पायेंगे। इस दौरान वनाधिकारी महातिम यादव, उपजिलाधिकारी सदर गोपाल सिंह चौहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0 सी0 पंत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने जिलाधिकारी के सम्मुख रखी अल्मोड़ा नगर की जन समस्याएं
Next: अल्मोड़ा: पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर चोरी के आरोपी को सामान सहित किया गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.