Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान, अल्मोड़ा में ‘कृषि मशीनों एवं उपकरणों के मरम्मत एवं रख रखाव’ पर दस दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
  • अल्मोड़ा

विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान, अल्मोड़ा में ‘कृषि मशीनों एवं उपकरणों के मरम्मत एवं रख रखाव’ पर दस दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

AltnewsUttarakhand 01/08/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भाकृअनुप- विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान, अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 21 से 30 जुलाई 2022 के दौरान कृषि मशीनों एवं उपकरणों के मरम्मत एवं रखरखाव पर व्यक्तिगत प्रशिक्षण विषय पर दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अल्मोड़ा बागेश्वर, नैनीताल एवं पौड़ी गढ़वाल के 16 युवा किसानों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में विभागाध्यक्ष फसल उत्पादन विभाग डॉ जयदीप कुमार बिष्ट ने प्रशिक्षणार्थियों को इस कार्यक्रम के दौरान उपलब्ध संस्थान के स्रोतों, मशीनों एवं वैज्ञानिकों तथा तकनीकी कर्मचारियों के अनुभवों का अधिकाधिक उपयोग अपने कौशलवचन में करने पर बल दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत में प्रशिक्षणार्थियों को यन्त्रावली में उपयोग काम में आने वाले विभिन्न औजारों, उपकरणों एवं विभिन्न धातुओं के बारे में जानकारी दी गई तथा यन्त्रावली में कार्य के दौरान पहने जाने वाले सुरक्षा कवच एवं सावधानियों के बारे में बताया गया। इसके बाद दो दिन प्रशिक्षणार्थियों को हस्त चालित एवं विद्युत चालित औजारों एवं मशीनों के संचालन पर व्यक्तिगत प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने धातु काटना ड्रिल करना एवं किनारों को समतल करना सीखा।

चौथे दिवस प्रशिक्षणार्थियों को पोर्टेबल पॉलीहाउस को खोलने, स्थानान्तरित करने एवं पॉलीफिल्म लगाने पर प्रशिक्षण दिया गया। इसके पश्चात प्रशिक्षणार्थियों ने पॉलीटैंक निर्माण के लिए तकनीकी विशेषताओं के बारे में सीखा एवं पॉलीटैंक की मरम्मत का कार्य किया।

रविवार दिनांक 24 जुलाई को सभी प्रशिक्षणार्थियों को हल्द्वानी एवं रूद्रपुर स्थित औद्योगिक इकाईयों का भ्रमण कराया गया जिससे कि वे कृषि यंत्रों के निर्माण सम्बन्धित कार्यप्रणालियों को देख सके। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को बाहर के बाजार में कलपुर्जों एवं निर्माण सामग्री मिलने वाली दुकानों का भ्रमण करवाया
गया ताकि वे अपने गाँव में मरम्मत कार्य शुरू करने पर इन बाजारों से आवश्यक सामग्री खरीद सकें। तत्पश्चात एक दिवस के लिए प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न वेल्डिंग विधियों, वेल्डिंग के दौरान उपयोग में लाई जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गयी एवं वेल्डिंग करना सिखाया गया। यन्त्रावली में होने वाली सभी क्रियाओं के बारे में सीखने के बाद आखिरी 2 दिन संस्थान में उपलब्ध एवं पहाड़ी क्षेत्रों में उपयोग होने वाली कृषि मशीनों, जैसे पावर टिलर एवं उसके साथ लगने वाले उपकरण वी एल मडुवा / मादिरा थ्रेशर, वी एल धान मड़ाई यन्त्र, वी एल मक्का शैलर, बुवाई के यंत्रों के मरम्मत एवं रखरखाव पर व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया एवं सभी प्रशिक्षणार्थियों ने इन यंत्रों को खोलकर इनके पुर्जों की मरम्मत की एवं सुचारू रूप से चलाया।
दिनांक 30 जुलाई को प्रशिक्षण के समापन समारोह में संस्थान के निदेशक डॉ लक्ष्मी कान्त ने प्रशिक्षणार्थियों को इस दस दिवसीय कार्यक्रम द्वारा प्राप्त कौशल एवं अनुभवों का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि यन्त्रों के मरम्मत कार्य एवं स्वरोजगार उत्पन्न करने के लिए प्रेरित एवं उत्साहित किया जिसके फलस्वरूप एक तरफ गाँव के स्तर पर कृषि यंत्रों की त्वरित मरम्मत हो सके तथा दूसरी तरफ इन युवाओं का जीविकोपार्जन भी हो सके इस दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वयन डॉ श्याम नाथ एवं ई. हितेश बिजारणिया द्वारा किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: तेजाब से हमले के दोषी को आजीवन कारावास
Next: मासिक धर्म विषय पर एसएसजे विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.