Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सड़कों का डामरीकरण एवं मरम्मत का कार्य शुरू, जल्दी ही सभी सड़को में कार्य प्रारंभ होगा- रघुनाथ सिंह चौहान
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

सड़कों का डामरीकरण एवं मरम्मत का कार्य शुरू, जल्दी ही सभी सड़को में कार्य प्रारंभ होगा- रघुनाथ सिंह चौहान

AltnewsUttarakhand 24/09/2020
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। 24 सितंबर।

अल्मोड़ा जनपद के राष्ट्रीय/राज्य मार्गों एवं आंतरिक मार्गों के डामरीकरण का कार्य प्रारंभ होने पर आज विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि अल्मोड़ा कोसी रानीखेत मोटर मार्ग हेतु 21 मार्च 2020 को डामरीकरण हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई थी एवं टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई थी लेकिन कोरोनावायरस के कारण कार्य में थोड़ा विलंब हुआ एवं उसके उपरांत बरसात के कारण डामरीकरण का कार्य नहीं हो पाया। इस बीच कुछ लोगों ने अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने हेतु जबरदस्ती धरना प्रदर्शन का नाटक किया। बरसात समाप्त होने के पश्चात अधिशासी अभियंता नेशनल हाईवे द्वारा निर्देशानुसार पांडेखोला से कोसी तक के हिस्से को जो ज्यादा खराब है प्राथमिकता के आधार पर कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन देते हुए कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि संपूर्ण डामरीकरण के कार्य को जल्दी से जल्दी संपन्न करने हेतु निर्देशित किया गया है एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अल्मोड़ा चितई बाड़ेछीना दन्या मोटर मार्ग के डामरीकरण के कार्य को भी शीघ्र प्रारंभ करने हेतु अधिशासी अभियंता एनएच को निर्देशित किया गया है एवं अधिशासी अभियंता द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जल्दी से जल्दी डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा को भी निर्देशित किया गया है कि माल रोड अल्मोड़ा एवं एल आर शाह रोड अल्मोड़ा में डामरीकरण का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी द्वारा आश्वासन दिया गया है कि कार्य प्रारंभ करने हेतु संपूर्ण तैयारियां कर ली गई है जल्दी से जल्दी डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। विधानसभा उपाध्यक्ष ने बताया कि कुछ लोग न तो सरकार में है ना ही किसी पद में है लेकिन सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए राजनीतिक रोटियां सेकने का काम कर रहे हैं, लेकिन जनता सब जानती है कि डामरीकरण के कार्य उत्तराखंड सरकार एवं हमारे द्वारा किये गए सक्रिय प्रयासों से ही संपन्न हो रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: अब धौलादेवी विकासखंड में फूटा कोरोना बम, निकले 91 संक्रमित
Next: डायट में स्वयंप्रभा पीएम ई-अभिमुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.