Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एनटीडी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित: डीएम
  • अल्मोड़ा

एनटीडी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित: डीएम

AltnewsUttarakhand 24/09/2020 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण कसारदेवी के प्रवेश द्वार एनटीडी में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पार्क आदि को विकसित किया जा रहा है। गुरुवार को डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने एनटीडी का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एनटीडी क्षेत्र कसारदेवी जाने वाले पर्यटकों हेतु प्रारंभिक स्थान है। इसको विकसित करने के लिए यहां पर पार्क एवं चौराहों का चौड़ीकरण करते हुए उनमें इन्टरलाकिंक टाईल्स आदि लगाई जाएंगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को यहां पर अच्छी गुणवत्ता के साईनएज व सडक़ का चौड़ीकरण करते हुए उनका सौंदर्यकरण किया जाए। एनटीडी में छोटे-छोटे पार्क बनाकर उनका सौंदर्यकरण किया जाएंगा। जिससें स्थानीय लोगो के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए एक ठहरने का स्थान बन सके। कहा कि यहां पर अल्मोड़ा जनपद के दर्शनीय पर्यटक स्थलों को प्रदर्शित करता हुए एक बड़ा नक्शा लगाया जाएं। जिससें पर्यटक घूमने वाले स्थानों की जानकारी प्राप्त कर सकें। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता बीसी पंत, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका श्याम सुंदर प्रसाद, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, स्वाति राय, नवाज खान आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दौलाघाट में बंद पड़ी आईटीआई को सुचारू करने की मांग
Next: उपपा ने दिया मजदूर और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को समर्थन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.