Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शराब पीकर 112 डायल करने पर 4 गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

शराब पीकर 112 डायल करने पर 4 गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 24/09/2020
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। शराब पीकर गांव में आपस में झगड़ा करने के बाद पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 में शिकायत दर्ज करने पर सोमेश्वर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि पुलिस ने विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर कुल आठ लोगों का चालान कर उनसे नकद जुर्माना भी वसूला और वाहन चालकों के साथ ही आम जनता से नियमों का पालन करने की अपील की है। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया बीते बुधवार देर शाम सिमखोला गांव के किशन राम ने पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 में गांव के कुछ लोगों द्वारा उसके साथ झगड़ा करने की शिकायत दर्ज की। जिसके बाद उप निरीक्षक हरीश मेहता पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे तो देखा कि किशन राम के साथ शराब पीकर कैलाश राम, भगत राम और हरीश राम झगड़ा फसाद कर रहे थे। पुलिस ने चारों को गांव में अशांति फैलाने और शराब पीकर झगड़ा फसाद करने के आरोप में गिरफ्तार किया। चारों पर नियम तहत कार्रवाई कर हर व्यक्ति से 500 का जुर्माना भी वसूला है। इसके अलावा यातायात के नियमों का उल्लंघन कर रहे 4 वाहन चालकों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान कर उनसे कुल 2000 का जुर्माना भी वसूला गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उपपा ने दिया मजदूर और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को समर्थन
Next: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा स्याहीदेवी मंडल ने ली उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.