Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसबीआई सहायक प्रबंधक गिरे खाई में, सभासद और स्थानीय लोगों ने बचाया
  • अल्मोड़ा

एसबीआई सहायक प्रबंधक गिरे खाई में, सभासद और स्थानीय लोगों ने बचाया

AltnewsUttarakhand 07/10/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। लक्ष्मेश्वर गैस गोदाम के पास एक शख्स का अचानक संतुलन बिगड़ने से वो सड़क से नीचे लगभग 15 फीट गहरी खाई में जा गिरे, जिससे उन्हें काफी चोटें आई। इस बीच लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की सूचना अल्मोड़ा पुलिस को दी। जिसके बाद तत्काल 112 हेल्प लाइन टीम मौके पर पहुंची और उक्त व्यक्ति को स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उठाया गया और 108 के माध्यम से बेस चिकित्सालय पहुंचाया।

इस मौके पर रेस्क्यू करने वालों में 112 की एच.सी.पी. गीता आर्य, कांस्टेबल भरत सिंह, होम गार्ड मनीष सिंह तथा स्थानीय लोगों में हेमंत पांडे, राजू भाकुनी, विक्रम साह, महेंद्र नयाल, दीपक रौतेला आदि लोग शामिल थे।

सभासद अमित साह (मोनू) ने पुलिस विभाग का और स्थानीय लोगों का आभार जताया है कि उनके प्रयासों से उक्ति व्यक्ति की जान बचाने में वह कामयाब रहे। वह व्यक्ति कुछ बोल नहीं पा रहा था, जिस कारण उसका पहले नाम पता नहीं चल पाया। इस बीच उनके भवन स्वामी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति लोकेश महतोलिया हैं और वह एसबीआई अल्मोड़ा में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। इधर चिकित्सकों के अनुसार उन्हें आठ टांके लगे हैं और उनकी हालत चिंता के बाहर है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की जांच की मांग
Next: मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए अल्मोड़ा जनपद के सभी विद्यालय 8 अक्टूबर को रहेंगे बन्द

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.