Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पेंशनर रहें सावधान, कोषागार कर्मचारी बनकर साइबर ठग कर रहे ठगी
  • अल्मोड़ा

पेंशनर रहें सावधान, कोषागार कर्मचारी बनकर साइबर ठग कर रहे ठगी

AltnewsUttarakhand 13/10/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। मुख्य कोषाधिकारी हेमेन्द्र प्रकाश गंगवार ने जिले के समस्त पेंशनरों को साइबर ठगों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस प्रकार की शिकायतें मिल रही हैं कि साइबर ठग पेंशनरों के मोबाइल नंबर पर कॉल कर जीवित प्रमाण पत्र को लेकर डाटा मांग रहे हैं। वह स्वयं को कोषागार कर्मी बताकर इस तरह की जानकारी ले रहे हैं। वह पेंशनरों को डाटा हासिल कर उनके खाते से पैसा निकाल सकते हैं। गंगवार ने जिले के सभी पेंशनरों को सूचित किया है कि कोषागार व उपकोषागारों से जीवित प्रमाण पत्र को लेकर पेंशनरों से फोन कॉल में कोई विवरण नहीं मांगा जा रहा है। यदि किसी भी पेंशनर के पास इस प्रकार की कॉल आती है तो वह किसी से अपना डाटा व सूचना साझा न करें। इसकी जानकारी तत्काल अपने नजदीकी कोषागार तथा साइबर थाने को दें, ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस साईबर सैल ने तत्परता से साईबर ठगी के पीड़ितों के खातों में वापस कराई धनराशि
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.