Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्कूटी से चरस तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 1.83 लाख की चरस बरामद
  • अल्मोड़ा

स्कूटी से चरस तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 1.83 लाख की चरस बरामद

AltnewsUttarakhand 21/10/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा ने युवाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे का सामान पहुचाकर नशे की लत लगाने वाले व जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नशे के सौदागरों पर सतर्क दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद के समस्त सीओ/ थाना प्रभारियों एवं एसओजी/एएनटीएफ टीम को सख्त निर्देश दिये गये है।

21 अक्टूबर, शुक्रवार को विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा व ओशीन जोशी, सीओ ऑपरेशन के नेतृत्व में एसओजी अल्मोड़ा की ठोस सूचना पर थाना लमगड़ा पुलिस एवं जनपद एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा शहरफाटक तिराहा नैनीताल रोड पर रात्रि चैकिंग के दौरान स्कूटी सवार युवक को रोकने का ईशारा करने पर पुलिस टीम को देखकर स्कूटी को जल्दबाजी में विपरीत दिशा में मोड़ने लगा, जिसे पुलिस टीम ने तत्परता से गिरफ्त में ले लिया। युवक व उसके द्वारा प्रयुक्त वाहन स्कूटी की तलाशी लेने पर स्कूटी की डिग्गी से 1.830 ग्राम चरस (अनुमानित कीमत 1,83,000 रूपये) बरामद होने पर स्कूटी को सीज करते हुए आरोपी युवक शिवराज सिंह (उम्र- 38 वर्ष) पुत्र हयात सिंह, निवासी ग्राम कोटला, तहसील धारी, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार कर थाना लमगड़ा में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
उक्त सम्बन्ध में एस0ओ0जी0 प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि आरोपी आस-पास के गाँवों से चरस इकट्ठा करके युवाओं में बेचकर मुनाफा कमाने के लिए नैनीताल लेकर जा रहा था, चैकिंग के दौरान गिरफ्त में आया।
एसएसपी अल्मोड़ा ने पुलिस टीम को 2,500 रु0 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लमगड़ा जसविन्दर सिंह, एसओजी प्रभारी सुनील धानिक, एएनटीएफ प्रभारी सौरभ भारती, एचसी यूटी विक्रम सिंह थाना लमगड़ा आदि शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुलिस स्मृति दिवस पर एसएसपी अल्मोड़ा ने पुलिस बल के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित कर पुलिस शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Next: बाजार में लोगों की भीड़ देखकर दुकानदारों के चेहरों पर छाई रौनक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.