Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा – जनहित में अविलम्ब संचालित की जाए सिटी बस
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा – जनहित में अविलम्ब संचालित की जाए सिटी बस

AltnewsUttarakhand 15/10/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर में सिटी बस आ जाने के बावजूद अभी तक इन्हें संचालित ना करने पर अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने गहरा रोष व्यक्त किया है। प्रेस को जारी एक बयान में विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि लम्बे समय से नगरवासी सिटी बस के संचालन की मांग कर रहे थे। अब जबकि काफी दिनों पूर्व सिटी बस आ चुकी है फिर भी इन्हें अभी तक संचालित ना किया जाना समझ से परे है। उन्होंने कहा कि सिटी बस के संचालित ना होने से नगर की जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्गों, महिलाओं, अस्पताल आने वाले मरीजों को सिटी बस संचालित ना होने से काफी असुविधा भी हो रही है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों की संख्या में विकास भवन, पाण्डे खोला, स्यालीधार, लक्ष्मेश्वर, लोअर माल रोड, जाखनदेवी से आम जनता को प्रतिदिन अपने दैनिक कार्यों को सम्पन्न करने के लिए बाजार आना पड़ता है। परन्तु आवागमन का कोई साधन ना होने के कारण जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक ओर इससे जनता का काफी समय बर्बाद हो रहा है वहीं दूसरी ओर बुजुर्गों, महिलाओं और जिला अस्पताल उपचार हेतु आने वालों की भारी फजीहत हो रही है। श्री तिवारी ने मांग की है कि सारी औपचारिकताओं को दरकिनार करते हुए अविलम्ब सिटी बस का नगर में संचालन किया जाए। इसके साथ ही श्री तिवारी ने कहा है कि इस सिटी बस का किराया न्यूनतम रखा जाए जिससे कि जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ ना पड़े।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
Next: चौखुटिया पहुंचे बाबा रामदेव, पतंजलि योग समिति के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन का किया शुभारंभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.