Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रेस्टोरेंट में लगी आग, सामान जलकर राख
  • अल्मोड़ा

रेस्टोरेंट में लगी आग, सामान जलकर राख

AltnewsUttarakhand 28/10/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नगर के मालरोड स्थित एक रेस्टोरेंट में गुरुवार देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे रेस्टोरेंट को आगोश में ले लिया। इससे रेस्टोरेंट में रखा हजारों का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने आग पर काबू पाया। गुरुवार देर शाम मालरोड स्थित अपनी रसोई रेस्टोरेंट में रात 12 बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें और उठता धुआं देख वहां हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने मोटर फायर इंजन के माध्यम से होजरील और होज पाइप फैलाकर आग को बुझाना शुरू किया। करीब एक घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है, कि शॉर्ट सर्किट के चलते रेस्टोरेंट में आग लगी। रेस्टोरेंट स्वामी के अनुसार हजारों का सामान जलकर स्वाहा हो गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नाबालिग द्वारा बोलेरो वाहन चलाने पर वाहन सीज, मेले में शराब पीकर उत्पात मचा रहे 03 व्यक्ति गिरफ्तार
Next: पत्रकार हरीश पांडे का निधन, एनयूजे समेत तमाम पत्रकारों ने जताया शोक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.