Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसपी अल्मोड़ा ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ, नशे के विरुद्ध जागरुकता का दिया संदेश
  • अल्मोड़ा

एसएसपी अल्मोड़ा ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ, नशे के विरुद्ध जागरुकता का दिया संदेश

AltnewsUttarakhand 31/10/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा ने 31 अक्टूबर, सोमवार को भारत के लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जंयती “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर पुलिस कार्यालय में उपस्थित पुलिस बल को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने सम्बन्धी शपथ दिलाई गई।
इसके उपरान्त एसएसपी अल्मोड़ा की अगुवाई में लोगों में एकता व अखण्डता की भावना को जागृत करने के लिए अल्मोड़ा पुलिस द्वारा मार्च पास्ट किया गया, जिसका शुभारंभ एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस कार्यालय से किया गया, जो माल रोड होते हुए, केमू स्टेशन, टैक्सी स्टैण्ड तिराहा, शिखर तिराहा, मिलन चौक, लाला बाजार, चौक बाजार, कचहरी बाजार, जौहरी बाजार होते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में सम्पन्न हुआ।
एसएसपी अल्मोड़ा ने भारत माता की जय, वन्दे मातरम, एकता दिवस व अखण्डता के जोशीले नारे लगाकर मार्च पास्ट में शामिल पुलिस बल को उत्साह से भर दिया, जोश और जुनून से सराबोर जवानों ने जोशीले नारों से शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया, मार्च पास्ट को देख लोगों में एकता व अखण्डता की भावना जागृत हुई।
एसएसपी अल्मोड़ा ने पुलिस बल व जनता को ड्रग्स के दुष्परिणामों से आगाह करते हुए कहा कि नशा एक आग की तरह जो पूरे समाज में फैलकर परिवारों को बर्बाद कर देता है, इसलिए समाज के हर वर्ग को इससे सतर्क रहकर नशे रुपी आग को समाज में फैलने से रोकना है, जब समाज सुरक्षित रहेगा तभी हम और हमारा परिवार भी इस नशे रुपी आग से सुरक्षित रह सकेगा। हम सब को मिलकर एकता के साथ नशे के विरुद्ध जंग लड़नी होगी, जिससे हम नशा मुक्त समाज का निर्माण करने में सफलता प्राप्त कर सके। इसके अतिरिक्त समाज से ड्रग्स का नाश हो आदि नारे लगाकर लोगों को नशे के विरुद्ध जागरुकता का संदेश दिया।
“राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर जनपद के समस्त थानों/फायर स्टेशनों द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ के उपरान्त मार्च पास्ट का आयोजन किया गया।
एकता दिवस मार्च पास्ट में गिरीश चन्द्र मल्होत्रा पूर्व बॉडी बिल्डिंग इण्टरनेशनल जज, सुशील साह व्यापार मण्डल अध्यक्ष नगर अल्मोड़ा एवं एकता दिवस शपथ व मार्च पास्ट में अल्मोड़ा पुलिस के विमल प्रसाद, सीओ अल्मोड़ा, निरीक्षक अशोक धनकड़, वाचक एसएसपी अल्मोड़ा, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, एसएसआई कोतवाली अल्मोड़ा सतीश चन्द्र कापड़ी सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी/कर्म0गण मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अंतिम चरण में बिनसर महादेव मंदिर रानीखेत पहुंची पवित्र छड़ी यात्रा
Next: मानस खंड कोरिडोर के अंतर्गत तैयार होने वाले प्रस्तावों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.