Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस के पूर्व दिवस पर रन फॉर यूनिटी, रन अगेंस्ट ड्रग्स प्रतियोगिता का किया आयोजन
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस के पूर्व दिवस पर रन फॉर यूनिटी, रन अगेंस्ट ड्रग्स प्रतियोगिता का किया आयोजन

AltnewsUttarakhand 30/10/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

SSP ALMORA को संग दौड़ते देख, युवा हुए जोश और जुनून से लबरेज

अल्मोड़ा। प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा भारत के लौह पुरुष के नाम से विख्यात सरदार बल्लभ भाई पटेल की जंयती राष्ट्रीय एकता दिवस के पूर्व दिवस पर “रन फॉर यूनिटी” / “रन अगेंस्ट ड्रग्स” प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में नगर के युवाओं और अल्मोड़ा पुलिस जवानों द्वारा बढ़-चढकर उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया।

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा प्रतिभागियों में जोश का संचार करने के लिए भारत माता की जय, वन्दे मातरम का जयकारा लगाते हुए रघुनाथ सिटी मॉल से हरी झंडी दिखाकर समय प्रातः 07:00 बजे से दौड़ प्रारम्भ कराई गई, स्वयं भी दौड़ में प्रतिभाग कर उत्साहवर्धन करते हुए प्रतिभागियों के साथ दौड़ पूरी की, सभी के लिए फिटनेस प्रेरक बने। दौड़ का समापन पुलिस लाइन अल्मोड़ा के परेड ग्राउंड में हु़आ।

एसएसपी अल्मोड़ा ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए देश की आजादी के लिए उनके कड़े संघर्ष और देश को एकता के सूत्र में बांधने के लिए उनके योगदान को याद किया, उपस्थित युवाओं और पुलिस जवानों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए कहा।
कार्यक्रम समापन पर दौड़ में प्रतिभाग कर रहे सभी प्रतिभागियों को एसएसपी अल्मोड़ा ने बधाई दी और विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर प्रेरणादायी शब्दों से उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन दामोदर कापड़ी, पुलिस लाईन अल्मोड़ा द्वारा किया गया।

 

“रन फॉर यूनिटी, रन अगेंस्ट ड्रग्स” प्रतियोगिता के विजेता-

महिला वर्ग-
भावना अधिकारी पुत्री अशोक सिंह- प्रथम स्थान
नताशा पुत्री देवेन्द्र मेहता- द्वितीय स्थान
हर्षिता पुत्री चन्दन सिंह- तृतीय स्थान

पुरुष वर्ग-
विरेन्द्र सिंह पुत्र मान सिंह- प्रथम स्थान
रवि कुमार पुत्र मोहन राम- द्वितीय स्थान
नमन डालाकोटी पुत्र के0सी0 डालाकोटी- तृतीय स्थान

पुलिस वर्ग-
कानि0 बालम सिंह- प्रथम स्थान
उ0नि0 दूरसंचार सुनील नौटियाल- द्वितीय स्थान
कानि0 रंजीत बिष्ट- तृतीय स्थान
निरीक्षक अशोक धनकड़- चतुर्थ स्थान

रन फॉर यूनिटी प्रतियोगिता में गिरीश चन्द्र मल्होत्रा पूर्व बॉडी बिल्डिंग इण्टरनेशनल जज, जे0सी0 दुर्गापाल पूर्व डायरेक्टर हेल्थ, विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा, निरीक्षक अशोक धनकड़, वाचक एसएसपी अल्मोड़ा, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, एसएसआई कोतवाली अल्मोड़ा सतीश चन्द्र कापड़ी, प्रभारी चौकी एनटीडी बिशन लाल, लाईन सुबेदार अय्यूब अली सहित पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगणों व नगर के युवाओं ने प्रतिभाग किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मल्ली रियूनी मजखाली में रामलीला का मंचन जारी
Next: हफ्ते में एक दिन सफाई व्यवस्था जांचेंगे डीएम : कमिश्नर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.