Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • खूंट-धामस में तहसील दिवस का आयोजन, शिकायतों के निस्तारण के विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश
  • अल्मोड़ा

खूंट-धामस में तहसील दिवस का आयोजन, शिकायतों के निस्तारण के विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 01/11/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु आज अपरजिलाधिकारी सीएस मर्ताेलिया की अध्यक्षता में आई0 टी0 आई0 खूंट धामस में तहसील दिवस (बहुउद्देशीय शिविर) का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 03 शिकायतें इस तहसील दिवस में पंजीकृत हुई। इस अवसर पर दर्ज शिकायतों में पूरन सिंह सिराड़ी विवेकानन्दपुरी, आकाशवाणी अल्मोड़ा द्वारा अपनी भूमि पर पड़ोसी द्वारा बार-बार अतिक्रमण किये जाने की शिकायत, सुरेश लाल धामस द्वारा गैस कनेक्शन दिलाये जाने, डुंगर सिंह धामस द्वारा क्षेत्र में तेंदुओं के बढ़ते आतंक से निजात दिलाये जाने हेतु पिंजरा लगाये जाने सम्बन्धी शिकायत दर्ज करायी गयी। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उक्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आयोजित होने वाले तहसील दिवसों में जो भी जन समस्यायें लोगों द्वारा दर्ज करायी जाती है उन शिकायतों का एक समय अवधि के दौरान निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

इस तहसील दिवस में समाज कल्याण विभाग द्वारा 06 कान की मशीन, 06 लाठी, 01 व्हील चियर, 01 कमर की बेल्ट, 01 वॉकर लाभार्थियों को प्रदान किये गये। वहीं 06 वृद्वावस्था, 01 दिव्यांग, 01 किसान, 02 विकलांग एवं 01 विधवा के फार्म जमा किये गये। इस तहसील दिवस में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 55 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मरीजों को दवाईयॉ वितरित की गयी। आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा 93 लोगों को दवाईया व उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा 17 पशुपालकों को दवाईयॉ वितरित की गयी। इस अवसर पर कृषि व उद्यान विभाग द्वारा लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को सरकारी दरों पर बीज व कृषि यंत्र दिये गये। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाये गये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर गोपाल सिंह चौहान, परियोजना निदेशक चन्द्रा फर्त्याल सहित अन्य विभागीय अधिकारी व क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मानस खंड कोरिडोर के अंतर्गत तैयार होने वाले प्रस्तावों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने गुम हुए कीमती ज्वैलरी व नगदी से भरे बैग को खोजकर लौटाई परेशान बुजुर्ग की मुस्कान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.