Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, साढ़े चार लाख से अधिक के गांजे के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, साढ़े चार लाख से अधिक के गांजे के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 03/11/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। प्रदीप कुमार राय एस0एस0पी0 अल्मोड़ा द्वारा एसओजी/एएनटीएफ टीम एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब की बिक्री, एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
बीती 02 नवम्बर को तिलक राम वर्मा सीओ रानीखेत व ओशीन जोशी पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में जनपद की एसओजी/एएनटीएफ की सूचना पर थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद की पुलिस टीम व एसओजी/एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान चितौड़खाल रोड पर  वाहन संख्या-UK11-5934 आल्टो  कार को रोककर चैक किया गया, कार में चालक सहित 03 व्यक्ति बैठे थे, कार की तलाशी लेने पर तीन कट्टों में कुल 30.650 किग्रा गांजा (4,59,750 रु0 कीमत ) बरामद होने पर, वाहन को सीज कर तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
              मामले में एसओजी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि तीनों व्यक्ति गांजे को सराईखेत के आस-पास के क्षेत्रों से इकट्ठा कर तराई की ओर बेचने के लिए ले जा रहे थे, चैकिंग के दौरान गिरफ्त में आये।

ये हुए गिरफ्तार
1. सुरेश राम उम्र-35 वर्ष पुत्र लाल राम निवासी रुड़ोली थाना –सल्ट अल्मोड़ा ।
2. सदानन्द उम्र-49 वर्ष पुत्र आनन्द राम निवासी- रुड़ोली थाना –सल्ट अल्मोड़ा ।
3. सुरेश राम उम्र 44 वर्ष पुत्र कल्याण राम रुड़ोली थाना –सल्ट अल्मोड़ा ।
बरामदगी- 30.650 किलोग्राम गांजा ।
कीमत- 4,59,750 रुपये                                                                                                                                                            

पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद थाना सल्ट   
2. का0 मनोज रावत, थाना सल्ट   
3. का0 भूपेंद्र पाल, एसओजी/एएनटीएफ, अल्मोड़ा।
4. का0 मनमोहन सिंह एसओजी/एएनटीएफ, अल्मोड़ा।
5. का0 मदन बोरा, थाना सल्ट

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: मर्यादा तोड़ने वाले 2017 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने की कार्यवाही, 10 लाख जुर्माना वसूला
Next: पुलिसकर्मी की पत्नी की दिनदहाड़े हत्या

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.