Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गुमराह करने का आरोपी पुलिस ने दबोचा
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गुमराह करने का आरोपी पुलिस ने दबोचा

AltnewsUttarakhand 27/11/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर मोटरसाइकिल चलने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला नवंबर 2020 का है जब दन्या पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान वाहन संख्या- UK-18 D 3382 मोटर साइकिल हीरो स्प्लेंडर के चालक ज्ञान सिंह द्वारा बिना कागजात के चलाते हुए पाए जाने पर एमवीएक्ट के अन्तर्गत वाहन को सीज किया गया था। सीज मोटरसाइकिल को सम्बन्धित चालक/वाहन स्वामी द्वारा काफी समय तक रिलीज नहीं कराया गया। जिस पर वाहन के निस्तारण हेतु आरटीओ कार्यालय अल्मोड़ा से सम्बन्धित वाहन का विवरण प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी।
04 जुलाई 2022 को थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार द्वारा थाना दन्या में आरोपी ज्ञान सिंह के विरुद्ध आईपीसी की सुंसगत धाराओं में एफआईआर पंजीकृत की गयी। मामले की विवेचना थानाध्यक्ष लमगड़ा जसविन्दर सिंह के सुपुर्द की गयी थी। प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा ने मामले का संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व विवेचक लमगड़ा थानाध्यक्ष को नामजद अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे। विवेचक लमगड़ा थानाध्यक्ष जसविन्दर सिंह द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी करते हुए ग्राम गौना, लमगड़ा अन्तर्गत रोड कन्सट्रक्शन कम्पनी में मुंशी का कार्य कर रहे नामजद वांछित अभियुक्त ज्ञान सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी ग्राम रानी नांगल, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश को दबिश देकर 26 नवम्बर, शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पंजीकृत अभियोग में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस ने कामकाजी महिलाओं को समझाए उत्तराखंड पुलिस एप की सुविधाओं के लाभ
Next: बारात में शामिल होने गए द्वाराहाट के व्यक्ति का शव नहर में मिला

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.