Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: गुलदार ने बुजुर्ग को बनाया शिकार
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: गुलदार ने बुजुर्ग को बनाया शिकार

AltnewsUttarakhand 30/11/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा/ द्वाराहाट: उत्तराखंड के जनपद अल्मोड़ा ब्लॉक द्वाराहाट में बाघ के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोगों का खेतो में काम करना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा वन विभाग द्वारा सहायता के लिए की घोषणाओं में देरी से लोगों में गुस्सा फूटा है। द्वाराहाट ब्लॉक में 1 हफ्ते में यह दूसरी घटना है जहा गुलदार ने एक बुजुर्ग को अपना निवाला बना डाला। आपको बता दे द्वाराहाट ब्लाक के दैना गांव में गुलदार ने बुजुर्ग ग्रामीण को मार डाला। घटना के करीब 18 घंटे बाद बुजुर्ग का लहूलुहान शव बरामद किया गया, शरीर का आधा हिस्सा गुलदार खा चुका था। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार शाम तहसील क्षेत्र में कालीगाढ़ पट्टी की कुंवाली घाटी स्थित दैना गांव की है। यहां के 65 वर्षीय मोहन राम पुत्र स्व. प्रेमराम घर से करीब सौ मीटर दूर निचले भूभाग पर गाय को घर लाने के लिए निकले थे तभी तभी झाड़ियों में पहले से घात लगाए गुलदार ने बुजुर्ग पर हमला बोल दिया। बुजुर्ग को मार डालने के बाद वह उसे गधेरे की तरफ घसीट ले गया, शाम तक मोहन राम घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ गई जिसके बाद परिजनो व ग्रामीणों द्वारा संभावित क्षेत्र व आसपास के जंगल में देर रात तक तलाश की गई। बुधवार की सुबह आठ बजे दोबारा खोजबीन शुरू की गई, जहा पर पाया गया की मोहन राम जिस खेत में गाय को चुगने छोड़ आता था, वहां पर खून बिखरा पड़ा था। कुछ आगे खून से सने कपड़े मिले और गांव से लगभग एक किमी दूर गधेरे में मोहन राम का लहूलुहान शव बरामद हुआ। शरीर का आधा हिस्सा गायब था, जिसके बाद ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को इसकी जानकारी दी। संयुक्त मजिस्ट्रेट जयकिशन, तहसीलदार मनीषा मारकाना व नायब तहसीलदार हेमंत मेहरा ने मुआयना किया। वन क्षेत्राधिकारी सोमेश्वर मनोज लोहनी भी घटना स्थल पर पहुंचे। इसी बीच डीएफओ महातिम सिंह यादव के पहुंचने पर ग्रामीण शव न उठाने पर अड़ गए। उन्होंने गुलदार को नरभक्षी घोषित कर शिकारी तैनात किए जाने व पिंजड़ा लगाने की मांग रखी। डीएफओ ने हिंसक वन्यजीव से हर हाल में निजात दिलाने का भरोसा दिलाया तथा मौके पर ही स्वजनों को 50 हजार रुपये की राशि भेंट की। घटनास्थल पर वन कर्मियों से पिंजड़ा लगवा दिया गया है।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी, द्वाराहाट)

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नाबालिगों ने चलाया वाहन, अभिभावकों का लगा 25 हजार जुर्माना
Next: सोमेश्वर पुलिस ने दुकान में शराब पिलाने व उत्पात मचाने पर 02 व्यक्ति किए गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.