Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, श्रीनगर हवाईअड्डे से उड़ानें रद्द, नेशनल हाइवे भी बंद
  • उत्तराखंड
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, श्रीनगर हवाईअड्डे से उड़ानें रद्द, नेशनल हाइवे भी बंद

AltnewsUttarakhand 30/01/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

श्रीनगर(आरएनएस)। कश्मीर घाटी में सोमवार सुबह भारी बर्फबारी के कारण श्रीनगर हवाईअड्डे से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं और राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद कर दिया गया। पूरी घाटी में भारी बर्फबारी हो रही है और जम्मू संभाग में भी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 12 घंटों के दौरान इसी तरह का मौसम जारी रहेगा। घाटी में भारी बर्फबारी हुई और जम्मू संभाग में सोमवार सुबह से ही बारिश हो रही है।
मौसम विज्ञान (एमईटी) विभाग के एक अधिकारी ने कहा, अगले 12 घंटों के दौरान प्रतिकूल मौसम जारी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सोमवार शाम से मौसम में सुधार होगा। श्रीनगर शहर में सोमवार सुबह तक पांच इंच बर्फ जमी हुई है, जबकि गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में एक से तीन फुट बर्फबारी हुई है।
सडक़ के रामबन-बनिहाल खंड में कई स्थानों पर पत्थर गिरने और मिट्टी धंसने के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद कर दिया गया है। खराब विजिबिलिटी के कारण श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। गिरती बर्फ और खराब विजिबिलिटी के कारण सुबह के समय कोई भी विमान हवाईअड्डे पर ना तो उतर सका नाही उड़ान भर सका।
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.2, पहलगाम में माइनस 1.4 और गुलमर्ग में माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लद्दाख क्षेत्र में कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 6.8 और लेह में माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में 10.4, कटरा में 9, बटोटे में 1.2, बनिहाल में 0.2 और भद्रवाह में माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, हल्द्वानी, उधमसिंह नगर समेत कई शहरों में कल रात हुई झमाझम बारिश से मौसम में काफी गिरावट आई है। आईएमडी ने रविवार और सोमवार दोनों दिन उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई थी। कल भी देहरादून समेत कई शहरों में बारिश हो सकती है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों मसूरी, धनोल्टी, जोशीमठ, गौरीकुंड, चमोली समेत कई इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। गंगोत्री में कई फीट बर्फबारी से तापमान -10 डिग्री तक पहुंच गया है।

हिमाचल में बर्फबारी, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के उंचे इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। रोहतांग दर्रा, कुंजम दर्रा, बारालाचा सहित सीबी रेंज की पहाडिय़ों में भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के बाद समूचा हिमाचल शीतलहर की चपेट में आ गया है। इन इलाकों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। उधर उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार से मौसम बदल गया। कई जिलों में बारिश होने से ठंड बढ़ गई। सोमवार को भी चार जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। छह अन्य जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फिर चर्चा में वन निगम.. एमडी ने किए अफसरों के तबादले, अध्यक्ष ने कराए निरस्त
Next: धारा 370 हटाने से राहुल गांधी की यात्रा का शांतिपूर्ण समापन : सीएम धामी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.