Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • धारा 370 हटाने से राहुल गांधी की यात्रा का शांतिपूर्ण समापन : सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

धारा 370 हटाने से राहुल गांधी की यात्रा का शांतिपूर्ण समापन : सीएम धामी

AltnewsUttarakhand 30/01/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने से पूरे देश में एक सुखद संदेश गया और उन दलों को भी करारा जवाब मिला जो अक्सर यह कहते सुने जाते थे कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने कहा कि इसी का नतीजा है कि धारा 370 हटने से जो वातावरण बना उससे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गयी। धामी ने कटाक्ष किया कि जिनकी सरकारों में संगीनों के साये में तिरंगा फहराया जाता था, वहां आज सकुशलता से यात्रा और सार्वजनिक राजनैतिक कार्यक्रम आयोजित और सम्पन्न हो रहे हैं । भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति में सीएम ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की प्रदेश में संचालित योजनाओं की समीक्षा से आये सुझावों को शासन स्तर पर अमल में लाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि कार्यसमिति में राज्य एवं केंद्र की विकास व जन कल्याण योजनाओं विशेषकर महिला आरक्षण कानून एवं सख्त धर्मांतरण कानून पर सरकार का आभार व्यक्त किया गया। कार्यसमिति में विभिन्न विषयगत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें प्रमुखता से मन की बात कार्यक्रम को लेकर लक्ष्य तय किये गए । प्रदेश से बूथ स्तर तक सभी पदाधिकारियों के लिए अनिवार्य रूप से इस कार्यक्रम में सहभागिता करने एवं प्रत्येक विधानसभा में 100 बूथों पर न्यूनतम 100 की जनसंख्या वाले कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा । इसके अतिरिक्त राज्य एवं केंद्र सरकार के बजट को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश की चार सदस्यीय टीम गठित की गई है। जी-20 के आयोजन को शानदार बनाने व स्थानीय संस्कृति, अध्यात्म एवं परंपराओं को शामिल करने लिए भी प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया। डाटा प्रबंधन की दृष्टि से सभी पदाधिकारियों एवं समस्त कार्यकर्ताओं को सरल एप के माध्यम से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कार्यसमिति में मौजूद सभी पदाधिकारियों से बैठक के राजनैतिक प्रस्ताव एवं संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रदेश सह प्रभारी व पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने कोरोना में राज्य एवं केंद्र सरकार के कामों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने बताया कि आगामी 10 तारीख तक सभी जनपदों की कार्यसमिति एवं 20 तक सभी मंडलों की कार्यसमिति का गठन किया जाना तय हुआ है। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने जोशीमठ आपदा के लिए बनाई पार्टी की 14 सदस्यीय समिति की रिपोर्ट पेश करते हुए आवश्यक सुझाव कार्यसमिति में रखे। इसके अलावा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्षों द्वारा विस्तार से अब तक के कामों का लेखा जोखा देते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। कार्यसमिति में पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट,आदित्य कोठारी, खिलेन्द्र चौधरी, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, ज्योति गैरोला, आशा नौटियाल, शशांक रावत, राकेश राणा, रविन्द्र राणा,मनोज ध्यानी समेत प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला सह प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता, स्थायी आमंत्रित सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य समेत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने सहभागिता की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, श्रीनगर हवाईअड्डे से उड़ानें रद्द, नेशनल हाइवे भी बंद
Next: सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं होने से राशनकार्ड प्रोर्टेबिलिटी योजना का लाभ नहीं ले पा रहे उत्तराखंड के लोग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.