Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: साईबर ठगी के शिकार 02 पीड़ितों की 1.15 लाख की धनराशि लौटाई वापस
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: साईबर ठगी के शिकार 02 पीड़ितों की 1.15 लाख की धनराशि लौटाई वापस

AltnewsUttarakhand 31/01/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों व साईबर सेल को साईबर ठगी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
जनवरी, 2023 में अज्ञात साईबर ठगों द्वारा अलग-अलग तरीकों से आनलाईन ठगी कर जनपद अल्मोड़ा निवासी 02 व्यक्तियों के खातों से 1 लाख 15 हजार रूपए निकाल लिये गये थे, जिसकी सूचना पीड़ित व्यक्तियों द्वारा तत्काल अल्मोड़ा पुलिस को दी गयी।
साईबर सेल अल्मोड़ा द्वारा सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर पीड़ितों के खाते से निकाली गई धनराशि का लेन-देन का विवरण प्राप्त कर संबंधित को आवश्यक पत्राचार/मेल किया गया। साइबर सेल की तत्काल कार्यवाही के परिणामस्वरुप साईबर ठगी के शिकार दोनों व्यक्तियों के खातों में उनकी सम्पूर्ण धनराशि 1 लाख 15 हजार रुपये वापस कराई गई। यहाँ अनीता निवासी अल्मोड़ा के खाते से निकाले 99 हजार रुपये और कैलाश शर्मा निवासी बांस गली, अल्मोड़ा के खाते से निकाले 16 हजार रुपये साइबर सेल ने वापस लौटाए। ठगी हुई धनराशि वापस मिल जाने पर पीड़ितों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा व साईबर सेल की त्वरित कार्यवाही के लिये प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
एसएसपी अल्मोड़ा ने आमजन से साइबर ठगों से सावधान रहने और अपनी बैंक विवरण, ओटीपी आदि साझा नहीं करने की अपील की है। किसी भी प्रकार की साईबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साईबर हेल्प लाईन नंबर 1930, नजदीकी थाना एवं साईबर सेल को सूचना दें, ताकि आपकी मेहनत की कमाई को किसी ठग के हाथों में जाने से रोका जा सके।
यहाँ धनराशि वापस दिलाने में साईबर सेल अल्मोड़ा से आरक्षी बलवंत प्रसाद, आरक्षी इन्द्र कुमार शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सरकारी कार्मिकों के लंबित मामलों का निस्तारण करे सरकार: कर्नाटक
Next: जम्मू-कश्मीर के काश्तकारों को भी मिलेगा विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा द्वारा विकसित विभिन्न उन्नत बीजों का लाभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.