Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आसन नदी के बीच टापू में फंसे पांच मजदूर
  • देहरादून

आसन नदी के बीच टापू में फंसे पांच मजदूर

AltnewsUttarakhand 19/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। आसन नदी का जल स्तर बढ़ने से सोमवार को पांच लोग अपने मवेशियों के साथ नदी के बीच बने टापू पर फंस गए। सूचना मिलने पर सहसपुर थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सभी लोगों और उनके मवेशियों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। देहरादून जनपद में लगातार हो रही बारिश से सोमवार को पछुवादून के सहसपुर में आसन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने से नदी में रेत बजरी छानने का काम करने वाले पांच लोग अपने मवेशियों के साथ नदी के बीच बने टापू में फंस गए। स्थानीयों ने लोगों के मामले की सूचना थाना सहसपुर पुलिस को दी। पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ डाकपत्थर से अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और थाना पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टापू पर फंसे मजदूरों को उनके मवेशियों करे सकुशल नदी से बाहर निकाला। टापू में फंसे सुजीत सिंह, मुनेश कुमार, बचन सिंह, मामचंद और अनिल कुमार सभी लोग तिपरपुर के निवासी थे, जो नदियों में रेत बजरी छानकर उसे भैंसा बुग्गी पर बेचते हैं। सहसपुर थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि सभी मजदूरों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोटी-इच्छाड़ी-मीनस मोटर मार्ग पर सफर करना हुआ खतरनाक
Next: उद्यमियों को सेवाएं प्रदान कर रहा आरबीआई हवालबाग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.