Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपी पति गिरफ्तार
  • हरिद्वार

आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपी पति गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 08/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया है। रामधाम कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय सुहानी 26 जुलाई को लापता हुई थी। अगले दिन उसका शव पथरी पावर हाउस के बैराज से बरामद हुआ था। युवती के परिजनों ने बताया था कि सुहानी ने इसी साल 25 जून को परिवार की मर्जी के खिलाफ ब्रह्मपुरी रावली महदूद निवासी अजय से कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। जांच में सामने आया कि गर्भवती होने के बाद अजय उस पर अपनी इच्छा के अनुसार काम करने का दबाव बनाता था। साथ ही गर्भावस्था की बात मोहल्ले में बताकर बदनाम करने की धमकी देता था। मानसिक दबाव के चलते सुहानी ने 26 जुलाई को बहादराबाद में लाल पुल के पास नहर में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने 13 अगस्त को गुमशुदगी के मामले को आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में तरमीम किया। एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी अजय को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे पर भारी वाहनों को आंशिक राहत, क्वारब बाईपास हल्के वाहनों के लिए खुला
Next: पूरे प्रदेश में सहकारी चुनाव जारी, फिर अल्मोड़ा में ही ‘आपदा’?

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.