Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अदाणी मामले में कांग्रेस ने दून में किया प्रदर्शन
  • देहरादून

अदाणी मामले में कांग्रेस ने दून में किया प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 23/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। अदाणी मामले में कांग्रेस ने शनिवार को देहरादून में प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की शह पर अदाणी समूह व्यापार के अनुचित तौर तरीके अपना रहा है। इससे देश की छवि खराब हो रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एश्लेहॉल चौक पर केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका। महानगर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से जुलूस की शक्ल में एश्लेहॉल चौक पर पहुंचे। यहां उन्होंने अदाणी के साथ ही भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही कहा कि पिछले कई साल से कांग्रेस लगातार अदाणी के कारोबार को लेकर सवाल उठाते आ रही है। महानगर अध्यक्ष गोगी ने कहा कि राहुल गांधी इस मामले को संसद तक में मुखरता के साथ उठा चुके हैं। अब अमेरिका के साथ ही केन्या में जिस तरह के मामले सामने आए हैं, उससे यह साफ भी हो चुका है। उन्होंने शेयर मार्केट में जोड़तोड़ कर अदाणी समूह को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन प्रदेश महासचिव महेंद्र नेगी, नवीन जोशी, राजकुमार जायसवाल, जगदीश धीमान, देवेंद्र सिंह, डॉ. प्रतिमा सिंह, चुन्नी लाल, अमरदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह पंवार, संदीप जैन, अरुण बलूनी, रोहित मित्तल, आलोक मेहता, लकी राणा, राम बाबू, गणेश चौहान, शहजाद अंसारी, मुस्तकीन अंसारी, अरविंद गुरुंग, साजिद अली, आलोक मेहता, पूनम कंडारी, अजय धीमान, आदर्श सूद, वंदना राही, केशवानंद आर्य, नवीन कुमार, गौरव शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: खनन नीति में सरलीकरण पर मुख्यमंत्री का आभार जताया
Next: नगर निकाय चुनावों की कांग्रेस ने शुरू की तैयारी, बनाए जिला प्रभारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.