Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • एडवोकेट संशोधन बिल का विरोध किया
  • पौड़ी

एडवोकेट संशोधन बिल का विरोध किया

AltnewsUttarakhand 19/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी(आरएनएस)।   जिला अधिवक्ता संघ पौड़ी ने नए प्रस्तावित एडवोकेट संशोधन बिल-2025 को अधिवक्ताओं के हितों पर कुठाराघात बताया है। उन्होंने कहा कि नया प्रस्तावित बिल अधिवक्ताओं के हितों के खिलाफ है। जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता आगामी 25 फरवरी को विरोध स्वøरूप न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। बुधवार को न्यायालय परिसर स्थित संघ भवन सभागार में जिला अधिवक्ता संघ की बैठक का आयोजन हुआ। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र रतूड़ी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित एडवोकेट संशोधन बिल-2025 में प्रस्तावित संशोधन अधिवक्ताओं के हितों पर कुठाराघात है। कहा किसी भी वाद के प्रकरण में दोनों पक्षों में से जो भी पक्ष हारेगा, उसके खिलाफ पीड़ित पक्ष मुकदमा दर्ज करने का हकदार बनाया जा रहा है। अदालत में वाद की जिरह के बाद फैसला होता है। ऐसे संशोधन से अधिवक्ता वकालत ही नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा भी कई अन्य प्रावधान अधिवक्ताओं के हितों के विपरीत हैं। अध्यक्ष रतूड़ी ने कहा कि समस्त अधिवक्ताओं ने इस बिल का पुरजोर विरोध का निर्णय लिया है। कहा संशोधन जल्द वापस नहीं लिए जाते हैं, तो अधिवक्ता अदालती कार्यों का बहिष्कार व न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। संघ पदाधिकारियों ने संशोधन वापस नहीं लिए जाने पर बार लाइसेंस सरेंडर किए जाने की चेतावनी दी है। साथ ही आगामी 25 फरवरी को विरोध स्वरुप न्यायि कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर संघ के सचिव कुसुम नेगी, उपाध्यक्ष महेश बलूनी, सह-सचिव रश्मि रावत, कोषाध्यक्ष गजेंद्र रावत, केपी मैठाणी, जयदर्शन बिष्ट, अमृता रावत आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पिकअप से 20 पेटी अवैध शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
Next: भूमि कानून पर उत्तराखंड कैबिनेट की मुहर,  त्रिवेंद्र सरकार के भू कानून किए निरस्त

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.