Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अलकनंदा नदी की राफ्टें गंगा नदी में की जाएं शिफ्ट
  • देहरादून

अलकनंदा नदी की राफ्टें गंगा नदी में की जाएं शिफ्ट

AltnewsUttarakhand 22/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। घनसाली के पूर्व विधायक भीमलाल आर्य ने बुधवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं को अलकनंदा नदी में राफ्टिंग के लाइसेंस दिए गए हैं, उनके लाइसेंस गंगा नदी के लिए शिफ्ट किए जाएं। चेतावनी कि यदि सरकार लाइसेंस शिफ्ट नहीं करती हैं तो वह युवाओं के साथ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
पूर्व विधायक भीमलाल आर्य ने कहा कि अलकनंदा में चमोली से देवप्रयाग तक रीवर राफ्टिंग के लाइसेंस दिए गए हैं। युवाओं ने बैंकों से बीस-बीस लाख रुपये तक लोन लेकर कारोबार तो शुरू किया है, लेकिन पर्यटकों की आवाजाही नहीं होने से काम नहीं मिल पा रहा है, जिससे बैंक लोन की किश्त तक नहीं चुका पा रहे हैं। वहीं, गंगा नदी में बड़े पूंजीपतियों को राफ्टिंग लाइसेंस दिए गए हैं, जिस कारण स्थानीय युवाओं में आक्रोश हैं। उन्होंने मांग की है कि अलकनंदा नदी के लिए जो 19 लाइसेंस दिए गए हैं, उनको गंगा नदी के लिए स्थानांतरित किया जाए। कहा कि यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो वह युवाओं के साथ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके राफ्टिंग कारोबारी सुनील आर्य समेत अन्य कारोबारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बस्तियों के मालिकाना हक के लिए कांग्रेस का नगर निगम कूच, किया प्रदर्शन
Next: गोदियाल बने पंजाब में कांग्रेस के स्टार प्रचारक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.