Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अंधविश्वास के चक्कर में गई 7 महीने की मासूम की जिंदगी
  • देहरादून

अंधविश्वास के चक्कर में गई 7 महीने की मासूम की जिंदगी

AltnewsUttarakhand 27/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।   उत्तराखंड के देहरादून जिले के सहसपुर के धर्मावाला में सात माह की मासूम की पानी की टंकी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है। मामले में बच्ची के पिता ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज करते हुए आरोपी सबिया को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सहसपुर पुलिस के अनुसार, मुंतजिर ने तहरीर में बताया कि वह धर्मावाला में अपने माता-पिता, भाई, पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता है। मंगलवार सुबह उसकी नींद खुली तो सात माह की बेटी बरीरा नजर नहीं आई। उसे ढूंढते हुए परिजन छत पर गए,जहां बच्ची पानी की टंकी में डूबी मिली। उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने बबीरा को मृत बताया। मुंतजिर ने बताया कि बबीरा बीमार थी, जिससे सबिया परेशान थी। डॉक्टरों को दिखाया पर बच्ची ठीक नहीं हुई। सबिया झाड़-फूंक का भी सहारा ले रही थी। उसका आरोप है,सुबह सबिया बेटी को टंकी के पास ले गई थी। इसी दौरान बेटी टंकी में गिर गई। इससे सबिया घबरा गई और उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। सहसपुर थाना प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह ने बताया कि सबिया के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विदेश भेजने के नाम पर 21 लाख की ठगी, आरोपी को पकड़ा
Next: कार से 43.58 किलो गांजा बरामद, 02 तस्कर गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.