Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • अशोक सैनी हत्याकांड में दो सगे भाई गिरफ्तार
  • हरिद्वार

अशोक सैनी हत्याकांड में दो सगे भाई गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 04/07/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। बहादुरपुर खादर में बीते सोमवार रात हुए अशोक सैनी हत्याकांड में नामजद 4 में से 2 प्रमुख आरोपियों को लक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। लक्सर रुड़की हाईवे के बहादुरपुर बस अड्डे पर एक जमीन का कुछ हिस्सा गांव के अमरीश कश्यप और बाकी अशोक सैनी ने खरीदा था। अमरीश ने इस पर निर्माण कराया था। अशोक को शिकायत थी कि अमरीश ने उसकी जमीन पर दीवार बनाई है। शिकायत पर पिछले महीने पुलिस ने दोनों पक्षों पर चालानी कार्रवाई भी की थी। बीते सोमवार की रात अशोक सैनी ने यह दीवार तुड़वा दी थी। इस पर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ, जिसमें अशोक सैनी की मौत हो गई थी। इसकी पत्नी सुनीता ने बहादरपुर के अमरीश कश्यप पुत्र सुमेरचंद, उसके भाई गुरमीत कश्यप, परिवार के कंवरपाल पुत्र बारू व उसके बेटे राजीव के खिलाफ हत्या के साथ ही मृतक का लाइसेंसी पिस्टल लूटकर ले जाने का मुकदमा लिखाया था। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कोतवाल राजीव रौथाण, एसएसआई मनोज गैरोला, एसआई लोकपाल परमार व डिंपल जोशी, सिपाही रियाज अली, भूपेंद्र सिंह, पंचम प्रकाश की टीम बनाकर हत्यारों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
गुरुवार तड़के पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमरीश कश्यप व उसके भाई गुरमीत कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो मोबाइल भी मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने सील कर दिया है। कोतवाल रौथाण ने बताया कि मुकदमे में विवेचना जारी है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। यदि और लोग दोषी पाए गए, तो उन पर भी कार्रवाई होगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पिथौरागढ़ में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने धरना-प्रदर्शन किया
Next: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ रेंज में बाघिन का शव मिला

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.