Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अस्पताल कर्मियों ने मरीजों के मोबाइल चुराए, दो गिरफ्तार
  • देहरादून

अस्पताल कर्मियों ने मरीजों के मोबाइल चुराए, दो गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 17/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। राजपुर रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती दो मरीजों के मोबाइल चोरी हो गए। पुलिस ने अस्पताल के ही दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के मोबाइल बरामद हुए हैं। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि सोमवार को चारू गुप्ता निवासी फुलसैनी प्रेमनगर ने तहरीर दी कि उनके पति सौरभ राजपुर रोड स्थित एक निजी हायर सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हुए थे। रविवार की रात अस्पताल वार्ड के सोफे पर रखा उनका आईफोन चोरी हो गया। इसी दौरान उनके बगल के वार्ड में भर्ती एक अन्य मरीज का सैमसंग का स्मार्ट फोन भी गायब हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने अस्पताल परिसर और आसपास के करीब 105 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। मोबाइल सर्विलांस से दो लोग संदिग्ध पाए गए। पुलिस ने सोमवार रात मसूरी रोड से मोनू पुत्र राजेश कुमार निवासी और हरीश पुत्र बलजिंदर कुमार दोनों निवासी गोविंदगढ़ गोविंदगढ़ फतेहगढ़ साहिब, पंजाब को गिरफ्तार किया। उनसे दोनों फोन बरामद कर दिए गए। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वो अस्पताल में ही नौकरी करते है। महंगे मोबाइल देखकर उन्हें लालच आ गया था। दोनों मोबाइल बेचने की फिराक में थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सिडकुल में नशे के इंजेक्शनों के साथ दो आरोपी दबोचे
Next: मुख्यमंत्री ने किया 06 फॉरेंसिक वाहनों का फ्लैग ऑफ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.