Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर कार्रवाई, 12 दुकानदारों के चालान
  • हरिद्वार

अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर कार्रवाई, 12 दुकानदारों के चालान

AltnewsUttarakhand 14/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। त्योहारी सीजन में बाजार को अतिक्रमण मुक्त रखने और प्रतिबंधित पॉलीथिन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए नगर पंचायत ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वाले 12 दुकानदारों के चालान काटे गए। अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन रावत के नेतृत्व में टीम ने बस अड्डा, अमर जवान चौक, मुख्य बाजार और शिव चौक पर अभियान चलाया। अधिकारियों ने दुकानदारों को सड़क पर सामान नहीं रखने की हिदायत दी। ईओ ने बताया कि अतिक्रमण के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है।प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि दोबारा उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं,कुछ दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत की टीम के पहुंचने से पहले कुछ दुकानदारों को कार्रवाई की सूचना मिल जाती है, जिससे वे अपना सामान हटा लेते हैं। इस पर अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन रावत ने कहा कि यदि कोई कर्मचारी दुकानदारों को पहले से सूचना देता पाया गया तो उसकी पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभियान में ओमपाल सिंह, जुल्फान अहमद, तरुण कुमार, राजेंद्र सिंह सहित नगर पंचायत के कर्मचारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और एसआईआर रद्द करने की मांग
Next: राहुल गांधी की टिप्पणी उत्तराखंड के गौरव और स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाली: महेश नयाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.