Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एटीएम में छेड़छाड़ कर ठगी का प्रयास, कर्मचारी की सूझबूझ से बचा नुकसान
  • देहरादून

एटीएम में छेड़छाड़ कर ठगी का प्रयास, कर्मचारी की सूझबूझ से बचा नुकसान

AltnewsUttarakhand 14/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  पटेलनगर थाना क्षेत्र में एटीएम से रकम ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है। तेलपुर चौक, मेहूंवाला में स्थित हिटाची एटीएम पर घटना हुई। पटेलनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सौरभ कनौजिया निवासी भट्टा कॉलोनी, तेलपुर चौक ने पटेलनगर थाने में तहरीर दी। कहा कि सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे अपने एटीएम कार्ड से तेलपुर चौक स्थित हिटाची एटीएम से पैसे निकाले। मशीन से पैसे नहीं निकले और मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज आया। मशीन नोट निकालने की तरह चली। सौरभ ने तुरंत एटीएम मशीन पर लिखे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया। हेल्पलाइन ने उनसे पूछा कि क्या उनके आसपास एक व्यक्ति जो नीली जैकेट, पर्पल इनर, काली जींस और सफेद जूते पहने हुए है मौजूद है। सौरभ ने बताया कि ऐसा कोई व्यक्ति मौके पर नहीं था। कुछ समय बाद हिटाची कंपनी के कर्मचारी संदीप चौहान और एक अन्य व्यक्ति मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एटीएम के साथ छेड़छाड़ की गई थी। एटीएम की जांच करने पर रकम निकासी वाले स्थान पर एक काले रंग की लोहे की प्लेट पाई गई, जिसकी लंबाई लगभग साढ़े आठ-नौ इंच और चौड़ाई डेढ़ इंच थी। इस पर डबल टेप लगी हुई थी। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि यदि सौरभ समय पर वहां से चले जाते, तो ठग उनके पैसे लेकर फरार हो सकता था। कर्मचारियों ने सौरभ को आश्वासन दिया कि उनके पैसे एटीएम मशीन में वापस चले गए हैं और जल्द ही उनके खाते में लौट आएंगे। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मूल निवास प्रमाण पत्र को दी जाए वैधता
Next: खेल मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों संग मनाई मकर संक्रांति, राष्ट्रीय खेल की तैयारियों का लिया जायजा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.