Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अवैध फड़, रेहड़ी, रिंग स्टैंड के खिलाफ 15 से व्यापारी चलाएंगे मुहिम
  • देहरादून

अवैध फड़, रेहड़ी, रिंग स्टैंड के खिलाफ 15 से व्यापारी चलाएंगे मुहिम

AltnewsUttarakhand 13/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  दून के मुख्य बाजार घंटाघर, पल्टन बाजार, डिस्पेसरी रोड स्थित हॉट बाजारों में अवैध रूप से लगने वाले फड़, रेहड़ी एवं रिंग स्टैण्ड लगने के कारण स्थानीय व्यापारियों के समक्ष आ रही समस्याओं को लेकर दून उद्योग व्यापार मंडल एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने संयुक्त रूप से सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप नगराधिकारी वीर सिंह बुदियाल, सीओ सिटी नीरज सेमवाल, शहर कोतवाल कैलाश भट्ट से मुलाकात की। व्यापारियों ने वार्ता के पश्चात तय किया कि 15 मई को सामूहिक रूप से बाजार में लग रहे हैं अवैध फड़, रेहड़ी, रिंग स्टैंड के खिलाफ सामूहिक मुहिम छेड़ी जाएगी और इन सबको बाजार से बाहर किया जाएगा प्रतिनिधि मण्डल में शामिल महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि भारी संख्या में दून एवं राज्य के बाहर के लोग बगैर सत्यापन के दुकानों के सामने फड़, रेहडी एवं रिंग स्टैंड के माध्यम से व्यापार कर रहे हैं। अन्य लोकल बाजारों में लग रहे इन हॉट बाजारों से स्थानीय व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। इन बाजार में कार्य कर रहे लोगों का रवैया हमेशा लोकल दुकानदारों और ग्राहकों के खिलाफ रहता है। इनके कारण बहुत ज्यादा भीड़ होने से बाजारों में छोटे बच्चों, महिलाओं का निकलना मुश्किल हो गया है। भीड़ भरे बाजार में यदि किसी प्रकार की अनहोनी होती है, तो यह सब एकजुट होकर झगड़ने को तैयार हो जाते हैं। इस दौरान भाजपा महानगर महामंत्री सुरेंद्र सिंह राणा, बिजेन्द्र थपलियाल, महानगर उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, दून उद्योग व्यापार मंडल के महासचिव सुनील मैसोन, महानगर उपाध्यक्ष संतोष नागपाल, दून उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मनीष नयाल, महानगर मंत्री विमल उनियाल, महानगर भाजपा मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी, सह मीडिया प्रभारी अक्षत जैन, प्रदीप कुमैर, मीडिया प्रभारी दून उद्योग राजेश बडोनी, विजय कोहली, विशाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल, अभिषेक नौड़ियाल, आदेश गुप्ता, वीरेश जैन, दीपक जेठी उपस्थित थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वीकएंड पर ड्रिंक एंड ड्राइव में 42 वाहन चालक हुए गिरफ्तार
Next: दिल्ली पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी ने बुजुर्ग को कुचला

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.