Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • बच्चों के बौद्धिक परीक्षण के लिए टेस्ट लिए जाए: डीएम
  • हरिद्वार

बच्चों के बौद्धिक परीक्षण के लिए टेस्ट लिए जाए: डीएम

AltnewsUttarakhand 30/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  डीएम कमेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाए। स्कूलों में उनके पठन-पाठन के लिए स्वच्छ माहौल मिले। शिक्षण कार्य समय से किया जाए तथा समय-समय पर उनका बौद्धिक परीक्षण किया जाए। उन्होंने समग्र शिक्षा तथा अन्य कार्यों के लिए स्वीकृत बजट के समय पर उपयोग और शैक्षिक उन्नयन के प्रयास करने के निर्देश दिए। डीएम कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला शिक्षा परियोजना समग्र शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक जिला कार्यालय में हुई। इसमें सीईओ एवं जिला परियोजना अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने समग्र शिक्षा योजना के तहत वर्ष 2023-24 की भौतिक तथा वित्तीय उपलब्धियों की जानकारी दी। साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 की वार्षिक कार्ययोजना और बजट में अनुमोदित गतिविधियों की जानकारी दी। बताया कि वर्ष 2024-25 के लिए समग्र शिक्षा के लिए बजट धनराशि 8446.17 लाख रुपये और पीएम पोषण के लिए 3585.06 लाख रुपये अनुमोदित हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोल्ड स्टोर में चौकीदार की संदिग्ध हालात में मौत, हंगामा
Next: दुग्ध उत्पादक समिति भटकोट के दुग्ध उत्पादकों को किया बोनस वितरित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.