Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बच्चों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर
  • देहरादून

बच्चों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

AltnewsUttarakhand 16/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  एसडीआरएफ की टीम ने शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में छात्र छात्राओं को आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया। आपदा की स्थिति में बचाव के तरीके दिखाए गए। विद्यार्थियों ने सवाल पूछकर भी अपनी जिज्ञासा शांत की। शनिवार को ढालवाला स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में एसडीआरएफ टीम के सदस्यों ने विद्यालय के स्काउट गाइड‌ को भूकंप के दौरान अपने आपको और साथियों को बचाने व रोड एक्सीडेंट, चोट लगने पर प्राथमिक उपचार आदि के बारे में बताया। इसके अलावा सर्पदंश, भूकंप से निपटने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। एसडीआरएफटीम के सदस्य हेड कांस्टेबल आशिक अली ने एनडीआरएफ के संरचना एवं कार्यशैली व आपदा प्रबंधन के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने भूकंप, भूस्खलन जैसी आपदाओं में घायल हुए व्यक्तियों को अस्पताल से पूर्व चिकित्सा के बारे में बताया। आपदा के दौरान या सामान्य जीवन में चोट लगने पर प्राथमिक उपचार जैसे ड्रेसिंग, बैंडेज, खून का बहाव रोकना, फ्रैक्चर को स्थायित्व प्रदान करना, जीवन रक्षक सीपीआर का प्रशिक्षण, घायल व्यक्ति को एंबुलेंस या हॉस्पिटल तक ले जाने के लिए घरेलू सामान से स्ट्रेचर बनाने का तरीका और दामिनी एप के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर एसडीआरएफटीम के जवान रमेश चंद्र, मातबर सिंह, प्रदीप, सुमित, अमित, वीपी सिंह आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान राख
Next: तिलक रोड पर घर में आग से सामान खाक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.