Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बद्रीनाथ के देव दर्शनी में तीर्थयात्रियों को जाम से मिलेगी निजात
  • उत्तराखंड
  • चमोली

बद्रीनाथ के देव दर्शनी में तीर्थयात्रियों को जाम से मिलेगी निजात

AltnewsUttarakhand 19/06/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

 – नगर पंचायत ने ईको पर्यटक शुल्क भुगतान के लिए फास्ट ट्रैक सुविधा का किया शुभारंभ
– देश के सर्वाधिक ऊंचाई वाले स्थान पर पहली बार शुरू हुई फास्ट ट्रैक सेवा

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य की चार धाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए संसाधनों का विकास किया जा रहा है। जिसके तहत अब बदरीनाथ धाम में नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से किए जाने वाले ईको पर्यटन शुल्क के भुगतान की प्रक्रिया को सरल कर दिया गया है। जिसके लिए धाम में नगर पंचायत की ओर से फास्ट ट्रैक की सुविधा का गुरुवार से शुभारंभ कर दिया गया है। बदरीनाथ धाम में सुविधा को शुभारंभ जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने वर्चुअल माध्यम से किया।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री वाहनों से ईको पर्यटन शुल्क लिया जाता है। जिसके लिए वर्तमान तक नगद और क्यूआर कोड़ से भुगतान की सुविधा के साथ संचालित किया जा रहा था। लेकिन तीर्थयात्रियों की अधिक आमद से बद्रीनाथ धाम की यात्रा के दौरान यहां देव दर्शनी में जाम की स्थिति पैदा हो रही थी। जिसे देखते हुए यहां अब ईको पर्यटक शुल्क के भुगतान के लिए फास्ट ट्रैक सुविधा का संचालन शुरु कर दिया गया है।
नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि वर्ष 2022 में हुए गजट नोटिफिकेशन के बाद से धाम में आने वाले वाहनों से ईको पर्यटन शुल्क लिया जाता है। जिसके तहत फोर व्हिलर वाहन से 60, टेम्पो ट्रेवल्स/मिनी बस से 100, बस से 120 व हेलीकॉप्टर से 1 हजार रुपए की धनराशि एक बार में लिया जाता है। जिससे होने वाली आय से धाम में पर्यटन विकास, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, विकास कार्य, चार धाम यात्रा के दौरान अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती, बैरियर संचालन और पर्यटन महोत्सव के आयोजन आदि में किया जाता है। ऐसे में बदरीनाथ धाम की यात्रा में दिनों दिन हो रही बढोत्तरी के चलते ईको पर्यटक शुल्क के भुगतान के लिए तीर्थयात्रियों को परेशानियों का सामाना करना पड़ रहा था। जिसे देखते हुए नगर पंचायत की ओर से योजना बनाकर पार्क प्लस कंपनी के तकनीकी सहयोग से देश के सर्वाधिक ऊंचाई वाले स्थान पर फास्ट ट्रैक सुविधा का संचालन शुरु किया गया है। जिससे अब तीर्थयात्रियों को धाम में प्रवेश के समय परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ, भुवन चंद्र उनियाल, जगजीत मेहता आदि मौजूद थे। जबकि अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने भी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ढकरानी इंटेक्स में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Next: गंगनहर के जलवीर मोनू ने बचाई 600 से ज़्यादा ज़िंदगियां

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.