Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रशासन की भूमिका पर फिर उठाए सवाल
  • देहरादून
  • बागेश्वर

बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रशासन की भूमिका पर फिर उठाए सवाल

AltnewsUttarakhand 02/09/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने एक बार फिर बागेश्वर उपचुनाव को लेकर वहां के जिला प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने कहा है कि जिला प्रशासन भेदभाव तरीके से भाजपा का पक्ष ले रहा है। जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रचार से रोका जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी और मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी षणमुगम को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में सत्ताधारी दल द्वारा खुलेआम प्रशासनिक और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों पर दबाव डालकर, भाजपा के पक्ष में प्रचार के लिए कहा जा रहा है। जबकि कांग्रेस से जुड़े जनप्रतिनिधियों की बकाया धनराशि को रोक कर उन्हे परेशान किया जा रहा है, यही नहीं उन्हें झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी भी दी जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता खुलेआम सरकारी सम्पत्तियों पर पोस्टर बैनर लगा रहे हैं, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सामान्य प्रचार से भी रोका जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और जिला निर्वाचन विभाग इस पर मूकदर्शक बना हुआ है। इसलिए निर्वाचन आयोग निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन को निर्देश जारी करे। इस मौके पर अमरजीत सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, अनुराग मित्तल उपस्थित हुए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मीटिंग में अधिकारियों के देरी से पहुंचने पर नाराज हुई विस अध्यक्ष
Next: उपनल कर्मचारियों ने भरी हुंकार, छह को विस घिराव का ऐलान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.