Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • बाघ के पिंजड़े में फंसने के बाद ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
  • पौड़ी

बाघ के पिंजड़े में फंसने के बाद ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

AltnewsUttarakhand 23/06/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

कोटद्वार(आरएनएस)।  रविवार देर शाम को द्वारीखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत जवाड़ के हलसी गांव में महिला को मारने वाला बाघ पिंजरे में कैद हो गया। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत बनी हुई थी। बाघ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि वन विभाग की टीम अगले कुछ दिनों तक क्षेत्र में गश्त करती रहेगी। बता दें कि रविवार शाम को द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत जवाड़ के हलसी गांव में 34 वर्षीय लता देवी पत्नी जयवीर सिंह अपने घर के पास खेत में बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान अचानक झाड़ियों में छिपे गुलदार ने लता देवी पर हमला कर दिया।  उनके चीखने की आवाज सुनकर परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े। लेकिन जब तक परिजन पहुंचे तब तक महिला ने दम तोड़ दिया था। उनकी गर्दन पर गहरे घाव के निशान बने हुए थे। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा था और वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए रात को ही पिंजरा लगाने के साथ ही टीम भी लगाई। घटना के बाद से ही आसपास के गांव जवाड़, बिस्ताना, कांडाखाल, बनाली, पल्ला, बिरमोली, बड़ेथ, सुंडल, उडियारी, दीवा मे भय का माहौल बन गया था। डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि घटना के कुछ देर बाद ही वन कर्मी और वे स्वयं मौके पर पहुंच गए थे। पिंजरा लगाने के बाद देर रात को बाघ पिंजरे में कैद हो गया था। बताया कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा और क्षेत्र में वनकर्मियों द्वारा अगले कुछ दिनों तक लगातार गश्त करते हुए निगरानी की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ऋषिकेश की सफाई व्यवस्था को लागू होगा बीट सिस्टम
Next: दून में बस्तियों के हक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.