Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • बहादराबाद में हाथियों ने खेतों में मचाया उत्पात
  • हरिद्वार

बहादराबाद में हाथियों ने खेतों में मचाया उत्पात

AltnewsUttarakhand 08/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image


हरिद्वार(आरएनएस)।  बहादराबाद क्षेत्र में जंगली हाथियों का रिहायशी क्षेत्रों और खेतों में आकर उत्पात मचाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली हाथी आए दिन आकर खेतों में खड़ी फसलों को तहस-नहस कर रहे हैं। वन प्रभाग के हाथियों और अन्य जंगली जानवरों को रिहायशी क्षेत्रों में आने से रोकने के सभी प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। हरिद्वार वन प्रभाग क्षेत्र के गांव बहादराबाद, आत्मालपुर बोंगला, रोहलकी किशनपुर, खेड़ली, दादूपुर गोविंदपुर आदि क्षेत्रों में जंगली हाथी अक्सर जंगलों से निकलकर खेतों में आ धमकते हैं और खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। बहादराबाद की मुख्य सड़कों पर लगातार पिछले एक सप्ताह गजराज प्रतिदिन दिखाई पड़ रहे है। क्षेत्रवासी हर समय दहशत के साए में जीने को मजबूर है, किंतु वन महकमा कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। गजराज धनौरी रोड पर बाजार भ्रमण करते दिखाई दिए उस समय सभी दुकानदार और राह चलने वाले लोग दहशत में रहे। गजराज चहल कदमी करते हुए गणपति बैंक्वेट हाल के पीछे की कॉलोनी से होते हुए खेतों की ओर चले गए। किसानों ने इसकी सूचना वन प्रभाग की टीम को दी, किंतु कोई भी वन कर्मी दिखाई नहीं दिया, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि रविवार को हाथियों द्वारा किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई है। अगर शीघ्र ही कोई कार्यवाही नहीं की गई तो किसान सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। किसानों का कहना है कि पिछले लगभग एक सप्ताह से आए दिन हाथी खेतों में फसलें उजाड़ रहे हैं। जिससे किसानों में हाथियों की दहशत बनी हुई है। हरिद्वार वन प्रभाग के रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि हाथियों को रोकने के प्रयास किए जा रहे है। टीम लगातार गश्त कर रही है, ग्रामीणों से लगातार संवाद जारी है। विशालकाय जानवर होने की वजह से उन्हें जंगल की ओर कन्वर्ट करने में दिक्कत आ रही है। जल्द हालत पर काबू पा लिया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जौनसारी फिल्म को टैक्स फ्री कराने का प्रयास किया जाएगा : चौहान
Next: दून में 14 से सजेगा लोक विरासत का मंच

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.