Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • बहन और उसके प्रेमी की हत्या के मामले में फरार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
  • हरिद्वार

बहन और उसके प्रेमी की हत्या के मामले में फरार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 30/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम झबरेड़ी कलां में बहन और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए राजकीय अस्पताल हरिद्वार में भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक, 26 सितंबर को झबरेड़ी कलां निवासी अमन उर्फ भरोसी ने अपनी बहन रुपा और उसके प्रेमी सूरज उर्फ मुन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद मृतक सूरज के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

बिना नंबर की बाइक से भाग रहा था आरोपी

बुधवार को पुलिस को आरोपी के गांव की ओर आने की सूचना मिली। नहर पुल पिकेट पर जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर आए युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बूढ़पुर पाल बस्ती की ओर भागने लगा। पीछा करने पर पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

हथियार और बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बदनामी की आशंका में हत्या का दावा

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बहन और सूरज के बीच प्रेम प्रसंग की बात बताई तथा परिवार और समाज में बदनामी की आशंका के चलते दोनों की हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

मुठभेड़ के संबंध में कोतवाली झबरेड़ा में आरोपी के खिलाफ धारा 109(1) बीएनएस और धारा 3/25(1-बी) आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और बरामद हथियार व वाहन के संबंध में भी जांच कर रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ई-सेवा मोबाइल वैन से लोगों को दी विधिक अधिकारों की जानकारी
Next: भाजपा ने चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण को बताया विपक्ष के सवालों का जवाब

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.