Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • बलदेव प्रसाद चमोली को मिला राज्य शैक्षिक पुरस्कार
  • हरिद्वार

बलदेव प्रसाद चमोली को मिला राज्य शैक्षिक पुरस्कार

AltnewsUttarakhand 22/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा के प्रस्ताव पर राज्य चयन समिति की संस्तुति पर राज्य के शिक्षा उन्नयन एवं गुणात्मक सुधार के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 16 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2024 के प्रदान किया गया है। संस्कृत शिक्षा में हरिद्वार के ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय के प्रवक्ता एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. बलदेव प्रसाद चमोली को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2024 प्रदान किया गया है। डॉ. बलदेव प्रसाद चमोली ने बताया कि शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार प्राप्त होना उनके और उनके विद्यालय के गर्व की बात है। डॉ. चमोला ने बताया कि उन्होंने जुलाई-2024 में शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए आवेदन किया गया। जिसमें तीन साल के लिए उनके शैक्षिणक विवरण के साथ विद्यालय में छात्र की संख्या, विद्यालय के परीक्षा परिणाम, खेलकूद गतिविधि, विद्यालय की संरचनात्मक व्यवस्था, भौतिक संसाधन और नवाचार से संबंधित विवरण को चयन का आधार बनाया गया था। बताया किया उनके विद्यालय में 2022 में छात्र की संख्या 60 थी, जो 2023 में 94 और 2024 में बढ़कर 117 हो गई। विद्यालय के छात्रों का खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी अच्छा प्रदर्शन रहा। उन्होंने अपने विद्यालय में आम शिक्षकों से हटकर नवाचार को बढ़ावा दिया। नवाचार में विद्यालय में प्रतिभा दिन विषयगत समस्या समाधान, सान्ध्यकालीन कक्षाओं का संचालन, गूगलमीट के द्वारा यथा समय पर छात्रों की शंका का समाधान किया गया। शैक्षणिक संसाधनों की पूर्ति की गयी। नवाचार-विभिन्न ऐप्सों के माध्यम से शिक्षण कार्य किया गया। दीक्षा, ई-पाठशाला आदि के माध्यम भी संस्कृत के छात्रों को शिक्षित किया गया। उनके नियत तीन वर्षों में प्रकाशित लेख हुए। तीन वर्षों में विद्यालय के उन्नयन के लिए विद्यालय में भौतिक संसाधनों की पूर्ति की गयी। छात्रों का राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओ में छात्रों का चयन हुआ।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विकसित भारत युवा संसद 2025 में युवाओं ने दिखाया नेतृत्व कौशल
Next: गोल्डन कार्ड की सुविधा वापस ली तो होगा आंदोलन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.