Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • वाल्मीकि समाज ने उठाई आरक्षण में वर्गीकरण की मांग
  • हरिद्वार

वाल्मीकि समाज ने उठाई आरक्षण में वर्गीकरण की मांग

AltnewsUttarakhand 11/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से नगर निगम सभागार में शिक्षा जागरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आरक्षण में वर्गीकरण, सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण और समाज की विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने की मांग उठाई गई। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति को ज्ञापन सौंपा गया। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने आरक्षण में वर्गीकरण की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर उत्तराखंड में इसे लागू करने की मांग करेंगे।भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के मुख्य संचालक एवं पंजाब के राज्य मंत्री वीरेश विजय दानव ने कहा कि समाज को राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में अपनी हिस्सेदारी के लिए मजबूती से आगे आना होगा। उन्होंने पंजाब और हरियाणा की तर्ज पर पूरे देश में वर्गीकरण के आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग की।उत्तराखंड माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। राज्य कर्मचारी आयोग के सदस्य एवं भावधस के प्रदेश अध्यक्ष विनय प्रताप ने जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया सरल करने, निकायों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को ठेका प्रथा से मुक्त कर नियमित करने और वेतन बढ़ाने की मांग उठाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेश विजय दानव ने की और संचालन रजनीश टिकोला ने किया। इस दौरान वंदना कांगड़ा को महिला विंग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, राष्ट्रीय संचालक अजय बिरला, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री प्रदीप ढलोड, आकाश कांगड़ा, राजेंद्र चौहान, विनोद गुजराल, अमर बेनीवाल, रवि चोटाला, सचिन चाछर, साक्षी कांगड़ा, अमित तलवार, गौरव चौहान, नीरज चंचल, राकेश चंद्रा, रविंद्र साजन, आकाश चोटाला, रवि टांक, गौरव पोहीवाल, विनायक और नवनीत आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में शुभानु आई हॉस्पिटल का शुभारंभ, नेत्र रोगों की जांच और सर्जरी की मिलेगी सुविधा
Next: चकराता में गैस सिलेंडरों में कम वजन मिलने पर हंगामा, कालाबाजारी के आरोप

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.