Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • रुद्रप्रयाग
  • बंद मोटर मार्ग को लेकर लोगों ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
  • रुद्रप्रयाग

बंद मोटर मार्ग को लेकर लोगों ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 15/09/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रप्रयाग। विजयनगर-पठालीधार मोटर मार्ग के एक महीने से बंद होने के विरोध में क्षेत्रीय लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। कहा कि यदि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रीय जनता बड़ा आंदोलन करेगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। शुक्रवार को विजयनगर-पठालीधार मोटर मार्ग संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य कुलदीप कंडारी के नेतृत्व में लोगों ने प्रशासन, लोनिवि और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अपर जिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि 13 अगस्त से बंद पड़े विजयनगर-पठालीधार मोटर मार्ग को शीघ्र खोला जाए। ताकि क्षेत्र के 80 गांवों को यातायात की सुविधा मिल सके। जब तक मार्ग स्थाई रूप से नहीं खुलता तब तक वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। वैकल्पिक मार्ग के लिए वन पत्रावली के साथ ही जल्द उचित कार्रवाई की जाए। क्षेत्र को जोड़ने वाले अन्य मार्गो को भी दुरस्त किया जाए। विजयनगर-तैला-तिमली-बडमा मोटर मार्ग पर यातायात के लिए सुचारु कराया जाए। गंगानगर में नदी के कटान को देखते हुए नदी को चैनलाइज किया जाए। कहा कि तीन तहसीलों के साथ ही जिलाधिकारी, लोनिवि रुद्रप्रयाग, लोनिवि ऊखीमठ में विभागीय अफसरों को अवगत कराया गया है किंतु एक माह गुजर जाने के बाद भी मोटर मार्ग नहीं खुल सका है। जिससे मजबूर होकर लोगों को कलक्ट्रेट आना पड़ा है। अब शादी विवाह के सीजन शुरू होने वाले हैं ऐसे में क्षेत्रीय लोगों के सामने यातायात का बड़ा संकट पैदा हो गया है। यदि शीघ्र मोटर मार्ग नहीं खोला गया तो जनता बड़ा आंदोलन शुरू करेगी। इस मौके पर जिपंस कुलदीप कंडारी, कालीचरण रावत, विजयपाल सिंह राणा, आलोक नेगी, सावन नेगी, किशोर रौथाण सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नरेन्द्रनगर बाजार में छात्रों ने जागरुकता रैली निकाली
Next: दशहरा महोत्सव-2023 में 10 पुतलों का ही होगा पंजीकरण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

घोलतीर बस दुर्घटना में लापता एक यात्री का शव मिला

AltnewsUttarakhand 02/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

बरसात में इमरजेंसी हेली सेवा संचालन पर बना संशय

AltnewsUttarakhand 01/07/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.