Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • बैंक अधिकारी समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

बैंक अधिकारी समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

AltnewsUttarakhand 16/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
रुड़की(आरएनएस)।  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला पंजीकृत कर लिया है। उप निरीक्षक सुनील सिंह रमोला को मामले की जांच सौंपी गई है। रुड़की कोतवाली को पूर्वी अंबर तालाब रेलवे रोड निवासी नीलू गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि वह मुदित गुप्ता के साथ रुड़की इंडस्ट्रीज फॉर्म में पार्टनर है। आरोप है कि नेट बैंकिंग का गलत इस्तेमाल कर उनकी फर्म से करीब 56 लाख 41 हजार 808 रुपए विभिन्न निजी खातों में ट्रांसफर कराए गए। जब उन्होंने इस बात की शिकायत की तो आरोपी कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। आरोप है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी रुड़की में कार्यरत कर्मचारी ने भी धोखाधड़ी में भूमिका निभाई है। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि पुलिस ने मुदित गुप्ता, विशाल गुप्ता निवासी पूर्वी दीनदयाल ओल्ड रेलवे रोड कोतवाली गंगनहर और संबंधित बैंक अधिकारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया निवासी मुख्य शाखा सिविल लाइंस रुड़की के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 1971 की गौरवगाथा को किया नमन
Next: सौर ऊर्जा का लक्ष्य उत्तराखंड के लिए गेम चेंजर साबित होगा: मुख्यमंत्री

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.